फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA osprey aircraft carsh search and rescue operation underway for missing people in japan

USA: जापान के तट पर क्रैश हुए अमेरिकी विमान के लिए सर्च ऑपरेशन जारी, कई लोग अभी भी लापता

Thu, 30 Nov 2023 09:40 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 30 Nov 2023 09:40 AM IST
सार

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि क्रू के सदस्य लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। हादसे का कारण भी अभी तक स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
USA osprey aircraft carsh search and rescue operation underway for missing people in japan
विमान के लिए सर्च अभियान जारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जापान के तट पर क्रैश हुए अमेरिका के विशेष ऑपरेशन एयरक्राफ्ट के लिए सर्च अभियान अभी भी चल रहा है। बता दें कि अमेरिकी विमान जापान के याकुशिमा द्वीप पर बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। यह विमान अमेरिका की 353वीं स्पेशल ऑपरेशंस विंग का एयर फोर्स सीवी-22बी ऑस्प्रे था। 
विज्ञापन


हादसे की वजह पता नहीं
यह विमान अपने रुटीन ट्रेनिंग मिशन पर था और हादसे के समय विमान में आठ लोग सवार थे। जापानी कोस्ट गार्ड के प्रवक्ता ने बताया कि अभी तक विमान में सवार लोगों में से एक का शव बरामद हो गया है। हालांकि अभी तक अमेरिकी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि क्रू के सदस्य लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। हादसे का कारण भी अभी तक स्पष्ट नहीं है और लापता लोगों की तलाश के लिए आपातकालीन कर्मी मौके पर मौजूद हैं और सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। 
विज्ञापन


पहले भी कई हादसों का शिकार हो चुका है ऑस्प्रे विमान
जापानी कोस्ट गार्ड ने बताया कि दुर्घटना स्थानीय समय के अनुसार करीब 2.47 बजे हुई। हादसे के बाद सभी ओस्प्रे विमानों के उड़ान भरने पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि अमेरिकी सेना के अधिकारियों ने इससे इनकार किया और कहा कि ऐसे कोई आदेश नहीं दिए गए हैं। बता दें कि हाल के सालों में कई ऑस्प्रे विमान हादसे के शिकार हो चुके हैं। ये एयरक्राफ्ट स्पेशल फोर्सेस द्वारा लंबी दूरी के लिए घुसपैठ और पुनः आपूर्ति मिशन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इससे कुछ महीने पहले ही ऑस्ट्रेलिया में भी अमेरिका का ऑस्प्रे विमान क्रैश हो गया था, जिसमें अमेरिकी सेना के तीन मरीन मारे गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पिछले साल भी अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक ट्रेनिंग मिशन के दौरान भी एमवी-22बी ओस्प्रे विमान क्रैश हुआ था, जिसमें पांच अमेरिकी मरीन्स की जान चली गई थी। 2022 में ही नॉर्वे में एक ट्रेनिंग अभ्यास के दौरान ओस्प्रे क्रैश में चार अमेरिकी सैनिकों की जान चली गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed