फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA military says it killed al qaeda alligned hurras al din shura leader abu abdul rahman al makki in syria

USA: अल-कायदा से जुड़े आतंकी संगठन के प्रमुख को सीरिया में मार गिराया, अमेरिकी सेना का दावा

Sat, 24 Aug 2024 10:40 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 24 Aug 2024 10:40 AM IST
सार

हुरास अल दीन, अल-कायदा से जुड़ा संगठन है और सीरिया में सक्रिय है। अमेरिका और पश्चिमी देशों के खिलाफ हमले में इस संगठन का नाम सामने आया है। 
 

विज्ञापन
USA military says it killed al qaeda alligned hurras al din shura leader abu abdul rahman al makki in syria
अमेरिकी सैनिक - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उन्होंने खूंखार आतंकी संगठन अल कायदा से जुड़े संगठन के प्रमुख को सीरिया में ढेर कर दिया है। अमेरिकी सेना ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि हुरास अल दीन शूरा के परिषद सदस्य और शीर्ष आतंकी अबु अब्दुल रहमान अल मक्की को सीरिया में मार गिराया है। हुरास अल दीन, अल-कायदा से जुड़ा संगठन है और सीरिया में सक्रिय है। अमेरिका और पश्चिमी देशों के खिलाफ हमले में इस संगठन का नाम सामने आया है। 
विज्ञापन


ड्रोन हमले में किया ढेर
सीरिया में युद्ध के हालात में मानवाधिकारों पर नजर रखने वाले एक संगठन ने बताया कि सीरिया के दक्षिणी इलाके इदलिब में एक मोटरसाइकिल पर ड्रोन हमला हुआ। इसी हमले में मक्की की मौत हो गई। मक्की को सऊदी अरब का नागरिक बताया जा रहा है। गौरतलब है कि सीरिया में अमेरिका के करीब 900 सैनिक तैनात हैं, जो अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के तहत वहां मौजूद हैं। इस्लामिक कट्टरपंथियों से मुकाबले के लिए सीरिया में अंतरराष्ट्रीय सैनिकों की तैनाती की गई थी। 
विज्ञापन


अमेरिकी सेना ने बीते जून में भी सीरिया में एक हवाई हमले में खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस के शीर्ष आतंकी को ढेर किया था। यूएस सेंट्रल कमांड ने जानकारी देते हुए बताया था कि मारे गए आतंकी की पहचान आईएसआईएस संगठन के सदस्य उसामा जमाल मुहम्मद इब्राहिम अल-जनाबी के रूप में की गई थी। वहीं यूएस अफ्रीका कमांड ने भी बीते दिनों सोमालिया में किए गए एक हवाई हमले में तीन आईएसआईएस आतंकियों को ढेर का दावा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed