फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA kamala harris raise question about donald trump mental health

USA: 'उम्मीद करती हूं, वो ठीक होंगे', कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप की मानसिक सेहत को लेकर उठाए सवाल

Wed, 16 Oct 2024 12:24 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 16 Oct 2024 12:24 PM IST
सार

कमला हैरिस की प्रचार टीम ने सोशल मीडिया पर डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो साझा किया है। यह वीडियो डोनाल्ड ट्रंप के एक हालिया प्रचार कार्यक्रम का है, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप थोड़े खोए-खोए और थके हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
USA kamala harris raise question about donald trump mental health
डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार प्रसार अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। वहीं अभी तक आक्रामक दिखाई दे रहे डोनाल्ड ट्रंप पर लगता है कि चुनाव प्रचार की थकान हावी होने लगी है। यही वजह है कि कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप की सेहत को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। हाल ही में कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ती उम्र को लेकर निशाना साधा था, अब कमला हैरिस की प्रचार टीम ने एक नया वीडियो साझा कर डोनाल्ड ट्रंप की मानसिक सेहत पर भी सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन


कमला हैरिस ने ट्रंप की सेहत को लेकर उठाए सवाल
दरअसल कमला हैरिस की प्रचार टीम ने सोशल मीडिया पर डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो साझा किया है। यह वीडियो डोनाल्ड ट्रंप के एक हालिया प्रचार कार्यक्रम का है, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप थोड़े खोए-खोए और थके हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर निशाना साधते हुए कमला हैरिस ने ट्रंप की मानसिक सेहत पर सवाल उठाए और लिखा कि 'ट्रंप खोए हुए, असमंजस में और शिथिल नजर आ रहे हैं। उनके कार्यक्रम में 30 मिनट से ज्यादा समय तक गाने बजते रहे और इस दौरान उनके समर्थक रैली स्थल छोड़कर चले गए। उम्मीद करती हूं कि वह ठीक होंगे।'
विज्ञापन


रैली में काफी देर तक बजते रहे गाने
दरअसल फिलाडेल्फिया में आयोजित एक रैली में ट्रंप अपने समर्थकों के अर्थव्यवस्था पर पूछे गए सवालों के जवाब दे रहे थे। इस दौरान रैली में कुछ मेडिकल इमरजेंसी आई और सवाल जवाब कुछ देर के लिए रोक दिए गए। इस बीच दर्शकों के मनोरंजन के लिए गाने बजने लगे, लेकिन हैरानी तब हुई, जब ये गाने 30 मिनट से ज्यादा समय तक बजते रहे। इस बीच ट्रंप ने कहा कि कौन कम्बख्त सवाल सुनना चाहता है? और इस तरह ट्रंप ने अचानक से सवाल जवाब के सत्र को बीच में ही खत्म कर दिया। यही वजह है कि कमला हैरिस ने ट्रंप की मानसिक सेहत को लेकर सवाल उठाए। यह ट्रंप के लिए एक तरह से अपनी ही दवाई का स्वाद चखने जैसा है क्योंकि ट्रंप ने भी जो बाइडन की सेहत और मानसिक स्थिति को लेकर निशाना बनाया था, जिसके चलते बाइडन को राष्ट्रपति पद की रेस से हटना पड़ा था। अब खुद ट्रंप अपनी सेहत को लेकर घिर गए हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed