फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA indian origin representative shri thanedar office vandalised in detroit wrote free palestine slogans

USA: भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद के कार्यालय में तोड़फोड़, दीवारों पर लिखे फलस्तीन की आजादी के नारे

Tue, 07 May 2024 11:30 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 07 May 2024 11:30 AM IST
सार

थानेदार ने अपने पोस्ट में लिखा कि 'कांग्रेस का सदस्य होने के नाते मैं हमेशा बातचीत और चर्चा करना चाहता हूं, दुर्भाग्य से कम्युनिटी सेंटर (ऑफिस) में हुई तोड़फोड़ कोई अकेली घटना नहीं है, साथ ही न ये बातचीत का सही तरीका है। ये सब सिर्फ डर फैलाने और लोगों को बांटने की कोशिश है।'

विज्ञापन
USA indian origin representative shri thanedar office vandalised in detroit wrote free palestine slogans
श्री थानेदार के कार्यालय में की गई तोड़फोड़ - फोटो : एक्स/@shri thanedar

विस्तार

अमेरिका में भारतीय मूल के सांसद श्री थानेदार के डेट्रायट स्थित कार्यालय में तोड़फोड़ हुई है। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में श्री थानेदार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कार्यालय की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की, जिनमें दिखाई दे रहा है कि कार्यालय की दीवारों पर फलस्तीन की आजादी के नारे लिखे गए हैं। 
विज्ञापन


पहले भी हो चुका है श्री थानेदार का विरोध
श्री थानेदार के कार्यालय के प्रवक्ता ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। थानेदार ने अपने पोस्ट में लिखा कि 'कांग्रेस का सदस्य होने के नाते मैं हमेशा बातचीत और चर्चा करना चाहता हूं, दुर्भाग्य से कम्युनिटी सेंटर (ऑफिस) में हुई तोड़फोड़ कोई अकेली घटना नहीं है, साथ ही न ये बातचीत का सही तरीका है। ये सब सिर्फ डर फैलाने और लोगों को बांटने की कोशिश है।' श्री थानेदार ने लिखा कि 'वह पहले भी ऐसे विरोध झेल चुके हैं। बीते साल दिसंबर में तो यह विरोध हिंसक हो गया था। इन घटनाओं के चलते लोग घायल हुए और इससे मेरे परिजन घबराए हुए हैं।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्राइल का किया था समर्थन
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने कुछ समय पहले इस्राइल हमास युद्ध में इस्राइल का समर्थन किया था। थानेदार ने कहा कि इस्राइल को अमेरिका के समर्थन की जरूरत है। साथ ही उन्होंने हमास को बर्बर आतंकी संगठन बताया और इसे खत्म करने की जरूरत बताई थी। इसके चलते श्री थानेदार फलस्तीन समर्थकों के निशाने पर आ गए हैं और माना जा रहा है कि ताजा हमला भी फलस्तीन समर्थकों की तरफ से किया गया है। बीते साल दिसंबर में थानेदार का सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक कर लिया गया था। साथ ही फलस्तीन समर्थकों ने रात तीन बजे उनके घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed