फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA indian origin judge rules google is monopolist company

USA: 'गूगल एकाधिकारवादी है...',भारतीय मूल के अमेरिकी जज ने दिग्गज कंपनी के खिलाफ दिया फैसला

Tue, 06 Aug 2024 09:50 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 06 Aug 2024 09:50 AM IST
सार

अदालत ने अपने फैसले में कहा कि गवाहों और सबूतों के मद्देनजर अदालत इस नतीजे पर पहुंची है कि 'गूगल एक एकाधिकारवादी कंपनी है और इसने अपने एकाधिकार को कायम रखने के लिए ही काम किया है।'

विज्ञापन
USA indian origin judge rules google is monopolist company
Google Photos - फोटो : FREEPIK

विस्तार

अमेरिकी की एक संघीय अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि गूगल एक एकाधिकारवादी कंपनी है और कंपनी ने अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करते हुए सर्च और विज्ञापन जगत में अपना दबदबा बनाया है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि गवाहों और सबूतों के मद्देनजर अदालत इस नतीजे पर पहुंची है कि 'गूगल एक एकाधिकारवादी कंपनी है और इसने अपने एकाधिकार को कायम रखने के लिए ही काम किया है।'
विज्ञापन


क्या कहा अदालत ने
अमेरिका की संघीय अदालत के न्यायाधीश अमित मेहता ने पाया कि गूगल ऑनलाइन सर्च बाजार के लगभग 90 प्रतिशत और स्मार्टफोन सर्च बाजार के 95 प्रतिशत हिस्से को नियंत्रित करता है और गूगल ने दुनियाभर में डिफॉल्ट सर्च इंजन बनने के लिए अरबों डॉलर खर्च किए हैं। उल्लेखनीय है कि साल 2023 में अल्फाबेट की कुल बिक्री में गूगल विज्ञापन की हिस्सेदारी 77 प्रतिशत थी। न्यायाधीश ने कहा कि गूगल ने अमेरिका के एंटीट्रस्ट कानून का उल्लंघन किया है और अपनी स्थिति का फायदा उठाते हुए बाजार में प्रतिस्पर्धा को खत्म करने की कोशिश की। 
विज्ञापन


अमेरिकी अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने इस फैसले को एक महत्वपूर्ण जीत बताते हुए कहा कि कोई भी कंपनी कानून से ऊपर नहीं है। व्हाइट हाउस ने भी इस फैसले का स्वागत प्रतिस्पर्धा की जीत के रूप में किया। डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन द्वारा शुरू किया गया यह मामला किसी प्रमुख टेक कंपनी के खिलाफ पहली बड़ी एंटीट्रस्ट कार्रवाई है। मेटा प्लेटफॉर्म, अमेज़ॅन और ऐप्पल के खिलाफ भी इसी तरह के मुकदमे दायर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गूगल ने अदालत के फैसले पर दी ये प्रतिक्रिया
अदालत के फैसले के खिलाफ गूगल अपील करने की योजना बना रही है। कंपनी का कहना है कि यह फ़ैसला उसकी सफलता को गलत तरीके से लक्षित करता है। गूगल ने एक बयान में कहा, 'यह फ़ैसला इस बात को मान्यता देता है कि गूगल सबसे अच्छा सर्च इंजन प्रदान करता है, लेकिन यह निष्कर्ष निकालता है कि हमें इसे आसानी से उपलब्ध कराने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।' अदालत के फैसले के बाद गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट के शेयरों में 4.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed