फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA Hindu Americans organise car rally in Washington suburb ahead of Ram Temple inauguration in Ayodhya

USA: राम मंदिर के उद्घाटन से पहले अमेरिका में हिंदुओं ने निकाली कार रैली, महीने भर चलेगा उत्सव

Sun, 17 Dec 2023 10:30 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 17 Dec 2023 10:30 AM IST
सार

अमेरिका में विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष महेंद्र सापा ने बताया कि 500 सालों के हिंदुओं के संघर्ष के बाद भगवान श्री राम के मंदिर का अयोध्या में उद्घाटन होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर हम अमेरिका में भी उत्सव मना रहे हैं।

विज्ञापन
USA Hindu Americans organise car rally in Washington suburb ahead of Ram Temple inauguration in Ayodhya
अमेरिका में निकाली गई कार रैली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। इसे लेकर पूरे देश में एक उत्साह और उल्लास का माहौल है। ऐसा ही उत्साह और उल्लास अमेरिका में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोगों में भी है। यही वजह है कि राम मंदिर के उद्घाटन से पहले अमेरिका में महीने भर तक इसका उत्सव मनाया जाएगा। शनिवार को इस उत्सव की शुरुआत एक विशाल कार रैली से हुई। वॉसिंगटन डीसी के उपनगरीय इलाकों में यह कार रैली निकाली गई। 
विज्ञापन


अमेरिका में महीने भर तक चलेगा उत्सव
अमेरिका में रहने वाले हिंदू समुदाय के कई सदस्य शनिवार को मैरीलैंड के नजदीक स्थित फ्रेडरिक सिटी में श्री भक्त आंजनेय मंदिर में इकट्ठा हुए और राम मंदिर के उद्घाटन की खुशी में कार रैली निकाली। अमेरिका में विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष महेंद्र सापा ने बताया कि 500 सालों के हिंदुओं के संघर्ष के बाद भगवान श्री राम के मंदिर का अयोध्या में उद्घाटन होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर हम अमेरिका में भी उत्सव मना रहे हैं। 20 जनवरी को वॉशिंगटन, डीसी इलाके में करीब 1000 हिंदू परिवारों के साथ ऐतिहासिक जश्न मनाया जाएगा। 
विज्ञापन


उत्सव के दौरान ये कार्यक्रम होंगे
सापा ने बताया कि उत्सव के दौरान राम लीला का आयोजन भी कराया जाएगा। साथ ही भगवान श्री राम की कहानियां, भगवान राम की आरती, भजन भी गाए जाएंगे। इस दौरान अमेरिका में पैदा हुए बच्चों को भी भगवान राम के जीवन के बारे में बताया जाएगा। इन उत्सवों के सह-संयोजक और स्थानीय तमिल हिंदू नेता प्रेम कुमार स्वामीनाथन ने कार रैली के दौरान तमिल भाषा में भगवान राम का भजन गाया और साथ ही सभी परिवारों को 20 जनवरी के उत्सव के लिए आमंत्रित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार रैली में मौजूद अन्य लोगों ने भी कन्नड़, तेलुगु और अन्य भारतीय भाषाओं में भगवान श्री राम की महत्ता बताई। इस कार रैली का आयोजन कृष्णा गुडीपति ने किया। बता दें कि साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले से अयोध्या में राम मंदिर बनने का रास्ता साफ हो गया था। 5 अगस्त 2020 को पीएम मोदी ने राम मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखी थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed