फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA Heat of sexual abuse allegations reached 170 celebrities in Epstein case many big names included

USA: एप्स्टीन केस में 170 हस्तियों तक पहुंची यौन शोषण आरोपों की आंच, कोर्ट दस्तावेजों में कई बड़े नाम शामिल

Fri, 05 Jan 2024 06:03 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: यशोधन शर्मा Updated Fri, 05 Jan 2024 06:03 AM IST
सार

जैफरी एप्स्टीन पर यौन शोषण करने और 2002 से 2005 के बीच फ्लोरिडा में अपने घर पर महिलाओं को संबंध बनाने के लिए बुलाने और इसके एवज में उन्हें पैसे देने के आरोप लगे थे। 2019 में एप्स्टीन ने जेल जाने के एक महीने बाद आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन
USA Heat of sexual abuse allegations reached 170 celebrities in Epstein case many big names included
एपस्टीन केस - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिकी अरबपति और वेश्यावृत्ति के दोषी जेफ्री एप्स्टीन से जुड़े मामले में न्यूयॉर्क की कोर्ट ने बृहस्पतिवार को कानूनी कार्यवाही के कुछ दस्तावेज सार्वजनिक किए हैं। इनमें दुनिया की 170 हस्तियों के नाम हैं। इनमें वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग, पॉपस्टार माइकल जैक्सन, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, किंग चार्ल्स के भाई प्रिंस एंड्रयू भी शामिल हैं। आरोप है कि एप्सटीन ने इन लोगों तक लड़कियों को पहुंचाया अथवा उनसे दोस्ती कराई।

विज्ञापन


यौन तस्करी आरोप में जेल में बंद एप्सटीन ने 2019 में खुदकुशी कर ली थी। अदालत द्वारा जारी प्रथम 40 दस्तावेजों में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन से एप्स्टीन की दोस्ती का भी जिक्र है। ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू का नाम इसमें शामिल है, जिन्होंने एप्स्टीन के साथ यात्रा करने वाली 17 वर्षीय लड़की के साथ यौन संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए एक मुकदमा निपटाया था। इसमें जोहाना सोजबर्ग की वह गवाही भी है जो पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित घर पर माइकल जैक्सन से मिली थीं। अन्य पीड़िता वर्जीनिया गिफ्रे का आरोप है कि एप्स्टीन ने उसे स्टीफन हॉकिंग से संबंध बनाने को मजबूर किया। 
विज्ञापन


मैक्सवेल पर चल रहा केस
जैफरी एप्स्टीन पर यौन शोषण करने और 2002 से 2005 के बीच फ्लोरिडा में अपने घर पर महिलाओं को संबंध बनाने के लिए बुलाने और इसके एवज में उन्हें पैसे देने के आरोप लगे थे। 2019 में एप्स्टीन ने जेल जाने के एक महीने बाद आत्महत्या कर ली थी। ये मुकदमा अब उनकी साथी गिसलेन मैक्सवेल पर चल रहा है, मैक्सवेल पर आरोप है कि वह उनके लिए लड़कियों की सप्लाई करती थीं। एप्स्टीन के घरेलू स्टाफ ने जब असहजता महसूस की तो उसे चुप रहने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल क्लिंटन का करीबी था एप्स्टीन
कोर्ट की तरफ से जारी दस्तावेजों में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का जिक्र 50 से ज्यादा बार किया गया है। 2016 में हुई एक सुनवाई के दौरान पीड़िता जोहाना सोजबर्ग ने कहा था कि क्लिंटन ने कई बार एप्स्टीन के निजी विमान में यात्रा की थी। एप्स्टीन ने क्लिंटन का जिक्र करते हुए एक बार सोजबर्ग से कहा कि क्लिंटन को युवा लड़कियां पसंद हैं।

ट्रंप के क्लब में भी यौन शोषण
वर्जीनिया गिफ्रे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो क्लब में काम करती थी। गिफ्रे ने कोर्ट में कहा था- 2000 में यहां काम करते वक्त एप्स्टीन जबरदस्ती मेरे साथ संबंध बनाता था।


प्रिंस एंड्रयू ने गलत तरीके से छुआ
पीड़िता जोहाना सोजबर्ग ने कोर्ट को बताया था कि 2001 में वह प्रिंस एंड्रयू से मिलीं थीं। वह एप्स्टीन के घर गई, जहां प्रिंस मौजूद थे। उन्होंने मुझे अपनी गोद में बैठने के लिए कहा और बाद में मुझे गलत ढंग से छुआ व संबंध बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed