{"_id":"66c6a123ecf2aa30370ec649","slug":"usa-democratic-national-convention-indian-origin-leaders-said-kamala-harris-president-candidacy-means-lot-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA: 'कमला हैरिस का राष्ट्रपति उम्मीदवार बनना दक्षिण एशिया के लिए बड़ी बात', जानिए क्या बोले भारतीय मूल के लोग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA: 'कमला हैरिस का राष्ट्रपति उम्मीदवार बनना दक्षिण एशिया के लिए बड़ी बात', जानिए क्या बोले भारतीय मूल के लोग
Thu, 22 Aug 2024 07:53 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 22 Aug 2024 07:53 AM IST
सार
भारत-अमेरिका के संबंधों को लेकर कहा कि 'भारत और अमेरिका के संबंध काफी अच्छे हैं। राष्ट्रपति बाइडन और पीएम मोदी के बीच भी अच्छे संबंध हैं। अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों की बड़ी आबादी है। ऐसे में भारतीय मूल की महिला के राष्ट्रपति बनने से एक अच्छा संदेश जाएगा।'
विज्ञापन
डीएनसी में मौजूद भारतीय मूल के नेता
- फोटो : एएनआई
विस्तार
शिकागो में चल रहे डेमोक्रेटिक पार्टी के नेशनल कन्वेंशन को चलते हुए तीन दिन हो चुके हैं। तीसरे दिन भारतीय मूल के कई नेताओं और पार्टी समर्थकों ने अपने विचार रखे। एक भारतीय मूल के सिख नेता हरप्रीत सिंह संधू ने कमला हैरिस को लेकर कहा कि 'ओबामा भी द्विजातीय थे और कमला हैरिस भी द्विजातीय हैं। अंतर बस ये है कि अब देश में द्विजातीय नेता को लेकर स्वीकार्यता बढ़ी है। अब सभी महिलाएं और बच्चे कह सकते हैं कि वह भी राष्ट्रपति बन सकते हैं। ये महिला अधिकारों की भी बात है।'
'कमला हैरिस के राष्ट्रपति बनने से भारत अमेरिका के संबंध मजबूत होंगे'
डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद डोन बेयर ने भारत-अमेरिका के संबंधों को लेकर कहा कि 'भारत और अमेरिका के संबंध काफी अच्छे हैं। राष्ट्रपति बाइडन और पीएम मोदी के बीच भी अच्छे संबंध हैं। अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों की बड़ी आबादी है। ऐसे में भारतीय मूल की महिला के राष्ट्रपति बनने से एक अच्छा संदेश जाएगा।' भारतीय मूल के अविंदर चावला ने कहा कि 'कमला हैरिस के राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने से पूरे देश में जोश है। दक्षिण एशिया के लिए यह बड़ी बात है और युवाओं में भी इसे लेकर उत्साह है।'
विज्ञापन
'कमला हैरिस देश की लड़कियों को करेंगी प्रेरित'
डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन के तीसरे दिन हिंदू प्रार्थना भी की गई। एक और सांसद जोनाथन जैक्सन ने कहा कि 'कमला हैरिस का संबंध दो महाद्वीपों से है। वह अमेरिका में पली बढ़ी हैं और उनकी मां एक एशियाई थीं। वह सबसे शिक्षित राष्ट्रपति उम्मीदवार हैं। महिलाओं ने अमेरिकी सरकार में कई अहम पद संभाले हैं, लेकिन पहली बार है कि वह राष्ट्रपति पद के लिए दावा पेश कर रही हैं। इससे युवा लड़कियों को काफी प्रेरणा मिलेगी और वे भी ये सोचेंगी की एक दिन वे भी इस देश की राष्ट्रपति बन सकती हैं।'

#WATCH | Chicago, US: Hindu prayers being held at the stage as day 3 of the Democratic National Convention begins. pic.twitter.com/DL0B7RHyeK
— ANI (@ANI) August 22, 2024
विज्ञापन
'कमला हैरिस देश की लड़कियों को करेंगी प्रेरित'
डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन के तीसरे दिन हिंदू प्रार्थना भी की गई। एक और सांसद जोनाथन जैक्सन ने कहा कि 'कमला हैरिस का संबंध दो महाद्वीपों से है। वह अमेरिका में पली बढ़ी हैं और उनकी मां एक एशियाई थीं। वह सबसे शिक्षित राष्ट्रपति उम्मीदवार हैं। महिलाओं ने अमेरिकी सरकार में कई अहम पद संभाले हैं, लेकिन पहली बार है कि वह राष्ट्रपति पद के लिए दावा पेश कर रही हैं। इससे युवा लड़कियों को काफी प्रेरणा मिलेगी और वे भी ये सोचेंगी की एक दिन वे भी इस देश की राष्ट्रपति बन सकती हैं।'
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन