फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Putin and Kim Jong Un Defense Pact Deal in North Korea US Said Agreement Will Destabilize Korean Peninsula

US: पुतिन और किम जोंग के बीच सुरक्षा समझौते से 'घबराया' अमेरिका, कहा- इससे पूरा कोरियाई प्रायद्वीप अस्थिर होगा

Fri, 21 Jun 2024 10:56 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 21 Jun 2024 10:56 AM IST
सार

गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति वियतनाम के दौरे पर पहुंचे, वहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ये भी कहा कि रूस, उत्तर कोरिया को हथियारों की सप्लाई भी करेगा। पुतिन ने धमकी देते हुए कहा कि 'जिस तरह पश्चिमी देश यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई कर रहे हैं, उसके जवाब में वह भी उत्तर कोरिया को हथियारों की सप्लाई करेंगे।

विज्ञापन
Putin and Kim Jong Un Defense Pact Deal in North Korea US Said Agreement Will Destabilize Korean Peninsula
किम जोंग उन और व्लादिमीर पुतिन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन के बीच हुए सुरक्षा समझौते ने अमेरिका को परेशान कर दिया है। गुरुवार को अमेरिका ने इस पर गहरी चिंता जाहिर की और कहा कि इससे पूरा कोरियाई प्रायद्वीप अस्थिर हो जाएगा। गौरतलब है कि पुतिन ने हाल ही में उत्तर कोरिया का दौरा किया। इस दौरे पर दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक सुरक्षा समझौता हुआ है, जिसके तहत एक देश पर हमले की स्थिति दूसरा देश तुरंत सैन्य और अन्य मदद देगा। 
विज्ञापन


पुतिन की धमकी से चिंतित हुआ अमेरिका
गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति वियतनाम के दौरे पर पहुंचे, वहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ये भी कहा कि रूस, उत्तर कोरिया को हथियारों की सप्लाई भी करेगा। पुतिन ने धमकी देते हुए कहा कि 'जिस तरह पश्चिमी देश यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई कर रहे हैं, उसके जवाब में वह भी उत्तर कोरिया को हथियारों की सप्लाई करेंगे। इस पर अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि यह धमकी बेहद चिंताजनक है। इससे पूरा कोरियाई प्रायद्वीप अस्थिर हो जाएगा। यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि किस तरह के हथियारों की सप्लाई हो रही है। साथ ही यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का भी उल्लंघन है, जिसका खुद रूस ने समर्थन किया था।'
विज्ञापन


पुतिन ने दक्षिण कोरिया को भी चेताया
हाल ही में दक्षिण कोरिया ने अपने एक बयान में कहा था कि वह अपने प्रतिबंध में छूट देकर यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई करने पर विचार कर रहा है। इस पर पुतिन ने दक्षिण कोरिया को धमकी दी थी। उल्लेखनीय है कि दक्षिण कोरिया की लंबे समय से नीति रही है कि युद्धग्रस्त देशों को वह हथियारों की सप्लाई नहीं करता है, लेकिन अमेरिका और अन्य सहयोगी देशों का उस पर दबाव पड़ रहा था कि वह यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई करे। जिसके बाद दक्षिण कोरिया ने भी कह दिया कि वह प्रतिबंध हटाने पर विचार कर रहा है, जिससे पुतिन ने भी दक्षिण कोरिया को धमकी दे डाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed