{"_id":"64c732843e994cc465078fb4","slug":"usa-coronavirus-summer-wave-starts-covid-hospitaliazation-cases-increase-health-emergency-issue-warning-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA: अमेरिका में गर्मियों में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की चेतावनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA: अमेरिका में गर्मियों में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की चेतावनी
Mon, 31 Jul 2023 09:34 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 31 Jul 2023 09:34 AM IST
सार
सीडीसी के कोरोना अधिकारी डॉ. ब्रेंडन जैक्सन का कहना है कि छह-सात महीने की गिरावट के बाद अब फिर से कोरोना मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। डॉ. जैक्सन ने कहा कि यह समर वेव की शुरुआत हो सकती है।
विज्ञापन
अमेरिका में कोरोना संक्रमण बढ़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने चेतावनी दी है कि देश में कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2022 के मुकाबले अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में 10 प्रतिशत का उछाल आया है। 15 जुलाई के सप्ताह में अमेरिका में कोरोना संक्रमण के चलते 7100 मरीज भर्ती हुए। वहीं उससे पिछले सप्ताह में यह आंकड़ा 6444 का था।
गर्मियों में बढ़ रहे कोरोना के मामले
अमेरिका में कोरोना इमरजेंसी रूम में मरीजों के आने की संख्या में भी पिछले महीने के मुकाबले तेजी आई है। ऐसे में अमेरिका में कोरोना की नई लहर को लेकर आशंका पैदा हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी जारी की है। सीडीसी के कोरोना अधिकारी डॉ. ब्रेंडन जैक्सन का कहना है कि छह-सात महीने की गिरावट के बाद अब फिर से कोरोना मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। डॉ. जैक्सन ने कहा कि यह समर वेव (गर्मियों में बढ़ रहे कोरोना के मामले) की शुरुआत हो सकती है।
कोरोना संक्रमण अभी नियंत्रण में
एशिया में कोरोना के सब वैरिएंट म्युटाजैनिक के उभरने से भी चिंताएं बढ़ी हैं। हालांकि अभी भी अमेरिका में काफी लोग हैं, जो इसे लेकर चिंतित नहीं हैं। सीडीसी की प्रवक्ता कैथलीन कॉनले ने बताया कि कोरोना गतिविधियों में बीते हफ्ते में तेजी आई है। हालांकि अभी भी कोरोना संक्रमण के मामले काफी कम हैं। कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में भी गिरावट है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- US Market: अमेरिकी बाजार से सन फार्मा व एलेम्बिक ने वापस मंगाईं दवाएं, नमूने फेल होने पर लिया फैसला
बूस्टर डोज लगवाने की सलाह
एनवाईयू लैंगोन मेडिकल सेंटर के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. मार्क सीगल का कहना है कि समर वेव की यह शुरुआत हो सकती है और इसलिए उन्होंने एक्सबीबी सबवैरिएंट की बूस्टर डोज लगाने की सलाह दी है। खासकर जिन लोगों को ज्यादा खतरा है, उन्हें विशेषकर बूस्टर डोज लगवाने की सलाह दी गई है।