फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA california government says caste not essential part of hinduism hindu organization says big victory

USA: कैलिफोर्निया की सरकार ने माना हिंदू धर्म का हिस्सा नहीं जातीय भेदभाव, हिंदू संगठन बोले- ये बड़ी जीत

Wed, 07 Feb 2024 09:18 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 07 Feb 2024 09:18 AM IST
सार

साल 2020 में सिलिकॉन वैली में स्थित शीर्ष तकनीकी कंपनी सिस्को सिस्टम्स में एक भारतीय अमेरिकी इंजीनियर ने आरोप लगाए थे कि उसके भारतीय मूल के सहकर्मी उसके साथ जाति के आधार पर भेदभाव करते हैं।

विज्ञापन
USA california government says caste not essential part of hinduism hindu organization says big victory
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में हिंदू धर्म को बदनाम करने की साजिश विफल हो गई है। दरअसल कैलिफोर्निया सरकार के एक सरकारी विभाग 'नागरिक अधिकार विभाग' ने कहा है कि जाति आधारित भेदभाव हिंदू धर्म का जरूरी हिस्सा नहीं है। इसके साथ ही विभाग ने साल 2020 में दर्ज हुई शिकायत में संशोधन कर दिया है। बता दें कि कैलिफोर्निया के नागरिक अधिकार विभाग ने बीते साल ही इस मामले में स्वैच्छिक रूप से अपने आप को अलग कर लिया था।
विज्ञापन


हिंदू संगठन ने बताया बड़ी जीत
अमेरिका में हिंदुओं के अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठन हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने बयान जारी कर बताया कि 'अमेरिका के नागरिक अधिकार विभाग ने दिसंबर के पहले हफ्ते में सिस्को सिस्टम्स के खिलाफ दर्ज शिकायत में संशोधन कर लिया था, जिसमें कंपनी के भीतर जाति आधारित भेदभाव के आरोप लगाए गए थे।' संगठन ने कहा कि 'यह हिंदू अमेरिकियों के लिए बड़ी जीत है। शिकायत में गलत और असंवैधानिक बात को हटा दिया गया है, जिसमें कहा गया था कि 'जाति आधारित भेदभाव हिंदू धर्म और उसकी शिक्षाओं का अनिवार्य हिस्सा है।'
विज्ञापन


क्या है मामला
साल 2020 में सिलिकॉन वैली में स्थित शीर्ष तकनीकी कंपनी सिस्को सिस्टम्स में एक भारतीय अमेरिकी इंजीनियर ने आरोप लगाए थे कि उसके भारतीय मूल के सहकर्मी उसके साथ जाति के आधार पर भेदभाव करते हैं क्योंकि वह दलित समुदाय से ताल्लुक रखता है और उसकी टीम के अन्य कर्मी उच्च जाति से हैं। मामले में कंपनी के खिलाफ मुकदमा हुआ था। इस मामले में अमेरिका और भारत में खूब सुर्खियां बटोरी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैलिफोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ फेयर एम्पलॉयमेंट एंड हाउसिंग ने सिस्को के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। अमेरिका में जातीय भेदभाव को लेकर कोई कानून नहीं है, ऐसे में कैलिफोर्निया की सरकार ने नागरिक अधिकार अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। अमेरिका में दलितों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले कुछ संगठन भी इस मुकदमे  से जुड़ गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed