US Plane Collision: अमेरिका के एरिजोना में दो विमानों की टक्कर, दो लोगों की मात; मामले की जांच में जुटा NTSB
साल 2025 में उत्तरी अमेरिका में अब तक पांच बडी विमान दुर्घटाएं हुई हैं। इनमें बुधवार को दक्षिणी एरिजोना में हुई विमान दुर्घटना के अलावा, पिछले सप्ताह एरिजोना का विमान हादसा, अलास्का का कंप्यूटर विमान हादसा, वाशिंगटन डीसी का विमान हादसा और फिलाडेल्फिया का विमान हादसा शामिल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के दक्षिणी एरिजोना में दो छोटे विमानों के बीच हवा में टक्कर हो गई। सूचना के बाद, मराना पुलिस ने हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। अधिकारियों के अनुसार, हादसा टक्सन के बाहरी इलाके में हुआ। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) मामले की जांच कर रहा है।
इस साल अमेरिका में चार बड़ी विमान दुर्घटनाएं
बता दें कि दक्षिणी एरिजोना विमान हादसे से पहले, साल 2025 में उत्तरी अमेरिका में चार बड़ी विमान दुर्घटनाएं हुई हैं। इनमें पिछले सप्ताह एरिजोना का विमान हादसा, अलास्का का कंप्यूटर विमान हादसा, वाशिंगटन डीसी का विमान हादसा और फिलाडेल्फिया का विमान हादसा शामिल है। इसके अलावा, टोरंटो में भी इसी साल विमान हादसा हुआ। टोरंटो में लैंड करते समय डेल्टा जेट पलट गया था।
एरिजोना विमान हादसे में दो पायलटों की हुई थी मौत
पिछले सप्ताह, एक विमान एरिजोना में रनवे से फिसलकर एक बिजनेस जेट से टकरा गया था, जिसमें मोटली क्रू गायक विंस नील के स्वामित्व वाले निजी जेट के दो पायलटों की मौत हो गई थी।
इसके अलावा, जनवरी के अंत में, वाशिंगटन डीसी में एक आर्मी हेलीकॉप्टर अमेरिकन एयरलाइंस के एक यात्री विमान से टकरा गया था, जिसमें सवार 67 लोगों की मौत हो गई थी।
31 जनवरी को फिलाडेल्फिया में हुआ विमान हादसा
वाशिंगटन डीसी विमान दुर्घटना के ठीक एक दिन बाद, 31 जनवरी को फिलाडेल्फिया में भी एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस मेडिकल ट्रांसपोर्ट जेट में, एक बच्ची, उसकी मां और चार अन्य लोग सवार थे। परिवार के चार सदस्यों के साथ ही विमान में सवार सात लोगों को मौत हो गई थी। वहीं, विमान में आग लगने से कई घर भी जलकर खाक हो गए और 19 लोग घायल हुए थे।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.