फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA Arizona court Upholds State 160 Year Old Abortion Ban Joe biden oppose

इस अमेरिकी राज्य में गर्भपात पर रोक: उल्लंघन पर डॉक्टर को होगी पांच साल की जेल; 160 साल पुराना प्रतिबंध बरकरार

Wed, 10 Apr 2024 03:27 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 10 Apr 2024 03:27 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि रिपब्लिकन महिलाओं के अधिकारों को छीन रहे हैं। बाइडन ने कहा कि अगर वे एक बार फिर से राष्ट्रपति पद के लिए चुने जाते हैं और अगर डेमोक्रेट नेताओं को कांग्रेस में बहुमत मिलता है तो हम संघीय गर्भपात अधिकारों को फिर से कानून बनाने पर जोर देंगे।

विज्ञापन
USA Arizona court Upholds State 160 Year Old Abortion Ban Joe biden oppose
Joe Biden - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका में इस साल राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। इस बीच, चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण राज्य एरिजोना की शीर्ष अदालत ने एक फैसला सुनाया, जो चुनाव के दौरान अहम मुद्दा बन सकता है। दरअसल, राज्य की शीर्ष अदालत ने मंगलवार को गर्भपात पर करीब 160 साल पुराने पूर्ण प्रतिबंध को बरकरार रखा है। कोर्ट के फैसले के खिलाफ जाकर गर्भपात कराने वाले वाले डॉक्टरों को पांच साल की जेल हो सकती है। बाइडन ने कोर्ट के फैसले को कूर प्रतिबंध बताते हुए निंदा की है। एरिजोना कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के 2022 के फैसले का हवाला दिया, जिसमें गर्भपात पहुंच की राष्ट्रव्यापी गारंटी को खत्म कर दिया गया था। 

विज्ञापन

कोर्ट के फैसले को स्वतंत्रता का अपमान बताया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डेमोक्रेट समर्थक अटॉर्नी जनरल क्रिस मेयस ने कसम खाई है कि वह उस फैसले को लागू नहीं करेंगी। उन्होंने कोर्ट के इस फैसले को अचेतन और स्वतंत्रता का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि कानून का मसौदा 160 साल पहले तैयार किया गया था। तब एरिजोना एक अलग राज्य नहीं था। गृह युद्ध चल रहा था। उस समय संयुक्त राज्य अमेरिका में महिलाओं को वोट देने का भी अधिकार नहीं था। वह समय अमेरिका के इतिहास में काले कानून के रूप में होगा। उन्होंने कहा कि जब तक मैं इस राज्य की अटॉर्नी जनरल हूं, तब तक राज्य की किसी भी महिला और किसी भी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा नहीं चलाया जाएगा। 

विज्ञापन

राष्ट्रपति बाइडन ने भी किया विरोध 
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि रिपब्लिकन महिलाओं के अधिकारों को छीन रहे हैं। बाइडन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि लाखों एरिजोनावासी गर्भपात के प्रतिबंधों के तहत रहेंगे। बाइडन ने कहा कि अगर वे एक बार फिर से राष्ट्रपति पद के लिए चुने जाते हैं और अगर डेमोक्रेट नेताओं को कांग्रेस में बहुमत मिलता है तो हम संघीय गर्भपात अधिकारों को फिर से कानून बनाने पर जोर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका में हर पांच में से एक गर्भवती ने कराया गर्भपात
अमेरिका में गर्भपात कराने के मामले बढ़ गए हैं। अधिकृत आंकड़ों के मुताबिक, लंबे समय तक मामले कम रहने के बाद देश में गर्भपात की संख्या 2017 की तुलना में 2020 में बढ़ गई। रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में हर पांच गर्भवती महिलाओं में से एक ने गर्भपात कराया। गर्भपात अधिकारों का समर्थन करने वाले एक शोध समूह ‘गुट्टमाकर इंस्टीट्यूट’ की रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में अमेरिका में 9,30,000 से अधिक गर्भपात के मामले सामने आए जबकि यह आंकड़ा 2017 में करीब 8,62,000 था ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed