फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA: 17-year-old boy who went missing in 2015 comes back alive; Claim- Mother had kept him hostage

USA: 2015 में लापता हुआ 17 साल का बच्चा जिंदा वापस आया; दावा- मां ने ही बना रखा था बंधक, यौन शोषण भी किया

Fri, 07 Jul 2023 08:34 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यू यॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यू यॉर्क Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 07 Jul 2023 08:34 AM IST
सार

एक प्रेस कॉन्फेरेंस में दावा करते हुए कहा कि रूडी की मां ने उसे आठ साल तक बंधक बनाकर घर में ही छिपाकर रखा था। इस दौरान मां ने अपने बेटे के साथ दुर्व्यवहार और यौन शोषण भी किया।

विज्ञापन
USA: 17-year-old boy who went missing in 2015 comes back alive; Claim- Mother had kept him hostage
मां ने बेटे को आठ साल तक बंधक बनाकर रखा - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के टेक्सास में एक 25 वर्षीय युवक लापता होने के आठ साल बाद जीवित पाया गया। युवक की पहचान रूडी फेरियास के तौर पर की गई है, जो 17 साल की उम्र में  2015 में घर के बाहर लापता हो गया था। हालांकि, आठ साल बाद क्वानेल एक्स नामक कार्यकर्ता ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि रूडी कभी लापता हुआ ही नहीं था, बल्कि उसकी मां ने उसे घर में बंधक बनाकर रखा था। कार्यकर्ता ने बताया कि उसे रूडी एक चर्च के बाहर असंवेदनशील तरीके में मिला था, उसके शरीर में चोट के भी निशान थे। 
विज्ञापन


एक प्रेस कॉन्फेरेंस में दावा करते हुए उन्होंने कहा कि रूडी की मां ने उसे आठ साल तक बंधक बनाकर घर में ही छिपाकर रखा था। इस दौरान मां ने अपने बेटे के साथ दुर्व्यवहार और यौन शोषण भी किया। उन्होंने बताया कि रूडी ने ही उन्हें बताया कि वह घर से भाग गया था, लेकिन दो दिन बाद जब वह अपने घर वापस आया तो उसकी मां ने उसे धमकी दी। रूडी ने कार्यकर्ता को बताया कि उसकी मां ने उसे अपना पति बनने के लिए कहा था। उसे ड्रग्स भी दिया करती थी और इस दौरान उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया जाता था। 
विज्ञापन


अमेरिकी मीडिया के अनुसार न्यू यॉर्क पुलिस ने कार्यकर्ता के इस साक्षात्कार के आधार पर कोई भी कदम उठाने से इनकार कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार में रिपोर्ट की गई बाते पूरी तरह से सच है या नहीं, इस बात की पुष्टि नहीं हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed