फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US women appeal illigal immigrants deported support trump amid kilmer abrego garcia case

US: 'ये अपराधी, ट्रंप इन्हें हटाना चाहते हैं', महिला की भावुक अपील, अवैध अप्रवासियों के निर्वासन पर छिड़ी बहस

Thu, 17 Apr 2025 08:22 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 17 Apr 2025 08:22 AM IST
सार

ट्रंप प्रशासन ने किल्मर एब्रेगो गार्सिया को उसके देश एल सल्वाडोर निर्वासित कर दिया है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि गार्सिया अल सल्वाडोर के कुख्यात एमएस-13 गैंग का सदस्य है। हालांकि गार्सिया ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है।

विज्ञापन
US women appeal illigal immigrants deported support trump amid kilmer abrego garcia case
व्हाइट हाउस में पीड़ित महिला - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका में अवैध अप्रवासियों के निर्वासन पर अमेरिका में रार जारी है। डोनाल्ड ट्रंप अवैध अप्रवासियों पर सख्ती बरत रहे हैं, वहीं डेमोक्रेट पार्टी इसे गलत बता रही है। अमेरिका में इन दिनों एक अवैध अप्रवासी किल्मर एब्रेगो गार्सिया के मुद्दे पर काफी हंगामा हो रहा है। गार्सिया को अवैध अप्रवासी बताकर ट्रंप प्रशासन उसे एल सल्वाडोर निर्वासित कर चुका है। वहीं डेमोक्रेट पार्टी उसे निर्दोष बताकर उसे वापस लाने की मांग कर रही है। गार्सिया के समर्थन में लोग जुड़ते जा रहे हैं। ऐसे में ट्रंप प्रशासन ने व्हाइट हाउस में एक महिला से भावुक अपील कराकर जनमत अपने पक्ष में करने की कोशिश की। 
विज्ञापन


महिला की भावुक अपील
दरअसल महिला पैटी मोरिन की बेटी रशेल मोरिन की साल 2023 में एक अवैध अप्रवासी ने दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या कर दी थी। अब जब गार्सिया को वापस लाने की मुहिम चल रही है तो ट्रंप प्रशासन ने पैटी मोरिन को व्हाइट हाउस आमंत्रित किया। मोरिन ने ट्रंप प्रशासन की अवैध अप्रवासियों को निर्वासित करने की नीति का समर्थन किया और कहा कि 'ये लोग (अवैध अप्रवासी) अपराधी हैं और ट्रंप इन्हें हटाना चाहते हैं। हमें इन अपराधियों को इस देश से निकालना चाहिए। हम अमेरिकी नागरिक हैं और हमें इस तरह के हिंसक, अपराधी लोगों को क्यों अपने देश में आने की इजाजत देनी चाहिए, जो हमारी बहनों, बेटियों की हत्याएं कर रहे हैं? मुझे समझ नहीं आता कि इसमें परेशानी क्या है?'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: 'अमेरिका में हर 31 में से एक बच्चा ऑटिज्म का शिकार', लगातार बढ़ रहे मामलों पर स्वास्थ्य सचिव ने जताई चिंता
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
उल्लेखनीय है कि ट्रंप प्रशासन ने किल्मर एब्रेगो गार्सिया को उसके देश एल सल्वाडोर निर्वासित कर दिया है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि गार्सिया अल सल्वाडोर के कुख्यात एमएस-13 गैंग का सदस्य है। हालांकि गार्सिया ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। गार्सिया की पत्नी अमेरिकी नागरिक है और दोनों के तीन बच्चे हैं। गार्सिया के समर्थन में डेमोक्रेट पार्टी है और डेमोक्रेट सांसद क्रिस वान होलेन गार्सिया से मिलने एल सल्वाडोर रवाना हुए हैं। हालांकि व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने साफ कर दिया है कि गार्सिया की वापसी नहीं होगी और वह फिर कभी अमेरिका में नहीं रह पाएगा। लेविट ने गार्सिया के निर्वासन को सही ठहराया। इस विवाद के बीच ही व्हाइट हाउस ने पैटी मोरिन को देश के सामने पेश किया और अपने पक्ष को मजबूत करने की कोशिश की। 

ये भी पढ़ें- US: ट्रंप ने 70 कोयला आधारित बिजली संयंत्रों को दी पर्यावरणीय नियमों से छूट, चिंता में स्वास्थ्य विशेषज्ञ


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed