फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US will make sure other countries know that coronavirus originated in China says Mike Pompeo

चीन पर अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पियो ने फिर लगाए आरोप, चीन ने फिर ठुकराई वैश्विक जांच की मांग

Sat, 25 Apr 2020 08:29 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 25 Apr 2020 08:29 AM IST
विज्ञापन
US will make sure other countries know that coronavirus originated in China says Mike Pompeo
माइक पोम्पियो (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर अमेरिका और चीन में तनातनी जारी है। अमेरिका कोरोना वायरस को चीन की नई चाल बता रहा है। वहीं, अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि अमेरिका दूसरे देशों के साथ मिलकर सुनिश्चित कर रहा है कि वे इस बात को समझे कि कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर से उत्पन्न हुआ।

विज्ञापन


इस बात पर जोर देते हुए कि बीजिंग को यह बताना चाहिए कि यह वायरस कहां से आया, पोम्पियो ने शुक्रवार को एक टीवी कार्यक्रम में कहा कि चीन दिसंबर, 2019 से ही वायरस के बारे में जानता था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें उन लोगों को जवाबदेह बनाने की जरूरत है, जिनकी वजह से अमेरिका में इतनी ज्यादा संख्या में मौत हुई है और अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर इतना बड़ा आघात पहुंचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोम्पियो ने कहा कि पूरी वैश्विक आर्थिक प्रणाली का नाश कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कूटनीतिक रूप से, हम दुनिया भर के देशों में उन्हें सही काम करने में मदद करने के लिए पहुंच रहे हैं और उनकी अर्थव्यवस्थाओं को वापस पटरी पर लाने में मदद करने के लिए कार्य कर रहे हैं। 

विदेश मंत्री ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए इन देशों तक पहुंच रहे हैं कि जब सही समय होगा तो अंतरराष्ट्रीय यात्रा फिर से शुरू की जा सकेगी ताकि वैश्विक व्यापार चालू हो।  

पोम्पियो ने कहा कि हम उन देशों के साथ भी काम कर रहे हैं, जो यह समझते हैं कि यह वास्तव में एक वायरस था जो चीन के वुहान में उत्पन्न हुआ था। उन्होंने कहा कि चीनी सरकार को 2019 के दिसंबर तक निश्चित रूप से इस वायरस के बारे में पता था।

विदेश मंत्री ने आगे कहा कि वे (चीन) एक राष्ट्र के रूप में अपने सबसे मौलिक दायित्वों का पालन करने में विफल रहे और महत्वपूर्ण रूप से, विश्व स्वास्थ्य संगठन के अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य नियमों का पालन करने में भी विफल रहे। उन्होंने कहा कि फिर चीन ने बहुत सारी चीजें कीं और इस पर बात करने के लिए बहुत ज्यादा समय की आवश्यकता होगी।

पोम्पियो ने कहा कि यह कुछ इस तरह की चीजें हैं, जिन्हें अमेरिका को देखने की जरूरत है। उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) पर आरोप लगाया कि वह इस महामारी से दुनिया को बचाने के अपने मिशन में विफल हुआ है। 

चीन ने फिर ठुकराई वैश्विक जांच की मांग

चीन ने कोरोना वायरस के स्रोत को लेकर एक स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग को एक बार फिर से खारिज कर दिया है। ब्रिटेन में चीन के एक शीर्ष राजनयिक चेन वेन ने कहा कि इस तरह की मांग राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि इससे चीन का महामारी से लड़ने से ध्यान हट जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed