{"_id":"68fd0be8f5c69211830eee84","slug":"us-warship-venezuela-president-nicolas-accuses-donald-trump-preparing-war-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Vs Venezuela: अमेरिकी युद्धपोत देखकर घबराए निकोलस मादुरो, ट्रंप पर लगाया युद्ध की साजिश का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Vs Venezuela: अमेरिकी युद्धपोत देखकर घबराए निकोलस मादुरो, ट्रंप पर लगाया युद्ध की साजिश का आरोप
Sat, 25 Oct 2025 11:12 PM IST
लव गौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकस
Published by: लव गौर
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:12 PM IST
सार
Venezuela-US tension: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो ने अमेरिका पर अपने देश के खिलाफ युद्ध की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। मदुरो का बयान ऐसे वक्त आया है, जब दुनिया के सबसे बड़े युद्धपोत USS Gerald R. Ford को अमेरिका ने वेनेजुएला के तट के करीब तैनात किया है। जिससे वेनेजुएला में तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और निकोलस मादुरो
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के सबसे बड़े युद्धपोत यूएसएस जेराल्ड आर फोर्ड वेनेजुएला के तट के करीब आने से तनाव भड़का रहा है। ट्रंप की सख्ती के बीच अमेरिकी वॉरशिप को पास देखकर वेनेजुएला के राष्ट्रपति घबराए हुए हैं।
राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिका पर युद्ध की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। मादुरो ने कहा है कि अमेरिका उनके खिलाफ जंग छेड़ने की तैयारी कर रहा है।
ट्रंप पर लगाया जंग छेड़ने का आरोप
शुक्रवार रात को एक राष्ट्रीय प्रसारण में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार पर निशाना साधा। मादुरो ने कहा, "उन्होंने वादा किया था कि वे फिर कभी युद्ध में शामिल नहीं होंगे और वे एक ऐसे युद्ध की साजिश रच रहे हैं, जो अंतहीन है, लेकिन हम इससे बचेंगे।"
विज्ञापन
वेनेजुएला पर हमलावर अमेरिका
निकोलस मदुरो ड्रग्स तस्करी को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप के निशाने पर हैं। ट्रंप ने मादुरो को ड्रग तस्करी करने वाले संगठन का मुखिया तक बताया है। साथ ही अमेरिकी सेना लगातार कैरीबियाई सागर में कार्रवाई करते हुए ड्रग्स तस्करों का खात्मा कर रही है। ऐसे में अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव बढ़ रहा है।
युद्धपोत को देखकर बिगड़ी स्थिति
इस बीच अमेरिकी सरकार ने विमानवाहक पोत यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड, जो 90 विमानों और हमलावर हेलीकॉप्टरों को संभाल सकता है, उसे वेनेजुएला के करीब ले जाकर मादुरो पर दबाव बढ़ा दिया है। अमेरिकी युद्धपोत को देखकर स्थिति और बिगड़ गई है।
ट्रंप प्रशासन पर झूठी कहानी का आरोप
ऐसे में मादुरो ने कहा, "उन्होंने वादा किया था कि अब कभी किसी युद्ध में शामिल नहीं होंगे, लेकिन अब वे एक नया और अंतहीन युद्ध गढ़ रहे हैं, जिसे हम रोकेंगे।" उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन पर झूठी कहानी फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रंप बिना किसी सबूत के उन्हें आपराधिक गिरोह ‘ट्रेन डी अरागुआ’ का मुखिया बता रहे हैं। मादुरो ने आगे कहा, "वे एक अतिरंजित, अश्लील, आपराधिक और पूरी तरह से फर्जी कहानी गढ़ रहे हैं। वेनेजुएला एक ऐसा देश है, जहां कोकीन नहीं बनता।"
बता दें कि अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला तट के पास अमेरिका में ड्रग्स की तस्करी के आरोप में कई नावों को नष्ट किया है। अब तक इन हमलों में कम से कम 43 लोग मारे जा चुके हैं। गौरतलब है कि ट्रेन डे अरागुआ, जिसकी जड़ें वेनेजुएला की जेल से जुड़ा समूह है, जिसकी वैश्विक ड्रग तस्करी में बड़ी भूमिका है। इसी के साथ कॉन्ट्रैक्ट किलिंग, जबरन वसूली और मानव तस्करी में अपनी इसकी संलिप्तता होती है।
मादुरो पर पिछले साल के चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया गया था और अमेरिका सहित कई देशों ने उन्हें पद से हटाने की मांग की है।