{"_id":"621107f807014a4edb218d8d","slug":"us-vice-president-kamala-harris-warns-russia-of-unprecedented-economic-costs-if-it-invades-ukraine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमला हैरिस की चेतावनी: अगर रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तो गंभीर आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना होगा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कमला हैरिस की चेतावनी: अगर रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तो गंभीर आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना होगा
Sat, 19 Feb 2022 08:38 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, म्यूनिख
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, म्यूनिख
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 19 Feb 2022 08:38 PM IST
सार
यूक्रेन को लेकर बढ़ रहे तनाव के बीच अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने शनिवार को रूस को स्पष्ट शब्दों में चेतालनी दी है।
विज्ञापन
अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने शनिवार को रूस को चेतावनी दी कि अगर उसने यूक्रेन पर हमला किया तो उसे इसकी अभूतपूर्व आर्थिक कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने यह बात जर्मनी में आयोजित वार्षिक म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में कही। इससे एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि हम विश्वस्त हैं कि रूस ने यूक्रेन पर हमला करने का फैसला ले लिया है।
विज्ञापन
हैरिस ने कहा कि मैं साफ शब्दों में कह रही हूं कि अगर रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तो अमेरिका अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मास्को पर अभूतपूर्व आर्थिक प्रतिबंध लगाएगा। बाइडन प्रशासन ने अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर कूटनीतिक समाधान निकालने के लिए मास्को से बातचीत करने की कोशिश की थी, इस पर लेकिन क्रेमलिन की ओर से कोई उचित प्रतिक्रिया नहीं आई।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति ने कहा कि इस तरह के हमले से यूरोपीय देश अमेरिका के और नजदीक आएंगे। उन्होंने आगे कहा, 'रूस लगातार यह कह रहा है कि वह बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन इसी दौरान वह कूटनीतिक समाधान के रास्ते भी बंद कर रहा है। उनकी कथनी और करनी में अंतर है।' हालांकि, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि यूक्रेन पर हमला करने की कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन
रूस ने बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ रणनीतिक सैन्य अभ्यास शुरू किया
उधर, व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ रणनीतिक सैन्य अभ्यास की शुरुआत कर दी है। बीते कुछ दिनों से यूक्रेन और रूस के बीच जारी तनाव को लेकर अलग-अलग तरह की खबरें सुनने को मिल रही हैं। रूस अपने सैनिकों को वापस बुलाने का दावा कर रहा है। वहीं, अमेरिका इस मसले पर रूस पर कतई भरोसा नहीं करने की बात कर रहा है।
इससे पहले शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कहा था कि हमें इस बात का यकीन है और यह मानने की वजह है कि रूस आने वाले सप्ताह में कीव समेत यूक्रेन पर हमला करेगा। बाइडन ने चेतावनी दी थी कि यदि रूस यह कदम उठाता है तो वह एक विध्वंसकारी और गैरजरूरी लड़ाई के लिए जिम्मेदार होगा। रूस नाटो देशों की नाराजगी का सामना भी कर रहा है।