फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Vice President Kamala Harris Speaks with Global Leaders Ahead of Final Foreign Trip world news in Hindi

US: कमला हैरिस ने कई देशों के नेताओं से की बात; बतौर उपराष्ट्रपति अपनी अंतिम विदेश यात्रा से पहले की अहम चर्चा

Thu, 09 Jan 2025 08:58 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 09 Jan 2025 08:58 AM IST
सार

हैरिस के प्रेस सचिव अर्नेस्टो एप्रेजा ने बताया कि उपराष्ट्रपति 13-17 जनवरी तक सिंगापुर, बहरीन और जर्मनी की यात्रा पर रहेंगी। वह 20 जनवरी को ओहायो से सांसद जेडी वेंस को उप राष्ट्रपति पद का कार्यभार सौंपेंगी। ऐसे में उपराष्ट्रपति रहते हुए यह उनकी आखिरी विदेश यात्रा होगी।

विज्ञापन
US Vice President Kamala Harris Speaks with Global Leaders Ahead of Final Foreign Trip world news in Hindi
कमला हैरिस - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने बुधवार को जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात की। इसके अलावा उन्होंने कई देशों के नेताओं से भी फोन पर बातचीत की। कमला हैरिस ने उपराष्ट्रपति के रूप में अपनी अंतिम विदेश यात्रा से पहले इन नेताओं से बातचीत की है। हैरिस ने मैक्रों और शोल्ज के साथ बातचीत में बाइडन-हैरिस प्रशासन के दौरान इन नेताओं के सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन


इन नेताओं से भी बात की
उपराष्ट्रपति ने बुधवार को बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया मोटले, जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस, ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति बर्नार्डो एरेवलो और केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो से भी बातचीत की। 
विज्ञापन


13-17 जनवरी तक सिंगापुर, बहरीन और जर्मनी की यात्रा पर
हैरिस के प्रेस सचिव अर्नेस्टो एप्रेजा ने बताया कि उपराष्ट्रपति 13-17 जनवरी तक सिंगापुर, बहरीन और जर्मनी की यात्रा पर रहेंगी। वह 20 जनवरी को ओहायो से सांसद जेडी वेंस को उप राष्ट्रपति पद का कार्यभार सौंपेंगी। ऐसे में उपराष्ट्रपति रहते हुए यह उनकी आखिरी विदेश यात्रा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा है हैरिस का कार्यक्रम
उपराष्ट्रपति 15 जनवरी को सिंगापुर के नेताओं से मुलाकात करेंगी और चांगी नौसैन्य अड्डे का दौरा करेंगी। इसके बाद 16 जनवरी को वह मनामा, बहरीन में नेताओं से मिलेंगी और यात्रा के आखिरी दिन 17 जनवरी को वह जर्मनी जाएंगी। 

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा हितों पर चर्चा करेंगी
एप्रेजा ने कहा कि उपराष्ट्रपति बाइडन-हैरिस प्रशासन की पिछले चार वर्षों में प्रत्येक क्षेत्र में उपलब्धियों, संबंधित देशों के साथ अमेरिकी साझेदारी, क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा में अमेरिकी सैन्य बलों के योगदान और अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा हितों पर चर्चा करेंगी।

ट्रंप के पदभार ग्रहण करने का रास्ता साफ
इससे पहले अमेरिकी कांग्रेस ने देश के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जीत को प्रमाणित कर 20 जनवरी को उनके पदभार ग्रहण करने का रास्ता साफ कर दिया था। कांग्रेस के संक्षिप्त समारोह में देश के 50 राज्यों और कोलंबिया जिले के चुनावी नतीजों को प्रमाणित किया गया। कांग्रेस की बैठक में प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों के सदस्य शामिल हुए। इस संयुक्त बैठक की अध्यक्षता उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने की जो अमेरिकी सीनेट की पदेन अध्यक्ष हैं। अभी सीनेट व प्रतिनिधिसभा, दोनों जगह रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत है।

आधिकारिक घोषणा सोमवार देर रात की गई
दरअसल, अमेरिका की चुनावी प्रक्रिया में ट्रंप ने मतदान के अगले दिन ही जीत हासिल कर ली थी, लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा सोमवार देर रात की गई। अमेरिकी संसद कैपिटल हिल के संयुक्त सत्र में इलेक्टोरल कॉलेज के वोट गिने गए। यह प्रक्रिया उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की अध्यक्षता में हुई। कमला हैरिस सीनेट की अध्यक्ष हैं। बैठक के बाद कमला हैरिस ने एलान किया कि ट्रंप 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के लिए भी ऐसी ही घोषणा की। हैरिस ने बताया कि ट्रंप के साथी ओहायो सीनेटर जेडी वेंस को 312 वोट मिले।


पिछले साल हुए राष्ट्रपति चुनाव में ट्र्रंप को मिली जीत
अमेरिका में पिछले साल 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हुआ था। इसमें ट्रंप को 312 इलेक्टोरल वोट्स और हैरिस को 226 इलेक्टोरल वोट्स मिले थे। चुनाव में बहुमत के लिए किसी प्रत्याशी को 270 इलेक्टोरल वोट्स की जरूरत होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed