फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US urges china to cease military diplomatic economic pressure against taiwan world bank ajay banga vedant pate

USA: अमेरिका की अपील- ताइवान पर दबाव बनाना बंद करे चीन, अजय बंगा को लेकर कही बड़ी बात

Sat, 22 Apr 2023 08:15 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 22 Apr 2023 08:15 AM IST
सार

जी7 की बैठक के बाद साझा बयान में कहा गया कि 'ताइवान के मुद्दे पर जी7 देशों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है।'

विज्ञापन
US urges china to cease military diplomatic economic pressure against taiwan world bank ajay banga vedant pate
वेदांत पटेल - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में शुक्रवार को एक बयान जारी कर अपील की है कि चीन को ताइवान पर सैन्य, कूटनीतिक और आर्थिक दबाव बनाना बंद कर देना चाहिए। अमेरिका ने कहा कि चीन को ताइवान के साथ अर्थपूर्ण बातचीत करनी चाहिए। अमेरिका सरकार के उप-प्रवक्ता वेदांत पटेल ने शुक्रवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हम बीजिंग से अपील करते हैं कि 'वह ताइवान पर सैन्य, कूटनीतिक और आर्थिक दबाव बनाना बंद करे। अमेरिका, चीन और ताइवान के बीच के मुद्दों के शांतिपूर्ण प्रस्ताव का समर्थन करेगा, जो ताइवान के लोगों के हित में हो।' 
विज्ञापन


अमेरिका ने ताइवान मुद्दे पर कही बड़ी बात
वेदांत पटेल ने कहा कि 'बेशक, हम इस मुद्दे पर अपने सहयोगियों से भी बात करेंगे, जिनमें दक्षिण कोरिया भी एक है। साथ ही हम हिंद प्रशांत क्षेत्र के अपने सहयोगियों से भी इस बारे में चर्चा करेंगे। हम समृद्धि और सुरक्षा मूल्यों को साझा करने में विश्वास करते हैं, जिससे ताइवान में शांति और स्थायीत्व आ सके।' बता दें कि हाल ही में जापान में हुई जी7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भी चीन से जिम्मेदाराना व्यवहार करने को कहा गया है, जिससे वैश्विक शांति बनी रहे। जी7 की बैठक के बाद साझा बयान में कहा गया कि 'ताइवान के मुद्दे पर जी7 देशों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है।'
विज्ञापन


'अजय बंगा, विश्व बैंक का नेतृत्व करने के लिए एकदम सही व्यक्ति'
अमेरिका सरकार के उप-प्रवक्ता वेदांत पटेल ने अजय बंगा को लेकर वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष बनाने के फैसले पर कहा कि वह निर्विवाद रूप से वर्ल्ड बैंक का नेतृत्व करने में सक्षम व्यक्ति हैं। पटेल ने कहा कि आज के चुनौतीपूर्ण समय में, अजय बंगा एक अपवाद हैं, उनके पास नेतृत्व क्षमता के साथ ही मैनेजमेंट का अनुभव भी है, साथ ही वह वित्तीय सेक्टर में भी अनुभव रखते हैं। अजय बंगा विश्व बैंक को उसके उद्देश्य जैसे गरीबी हटाने, समृद्धि फैलाने में मददगार साबित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी सरकार के उप-प्रवक्ता ने कहा कि आज दुनिया तेजी से बदल रही है और हम जलवायु परिवर्तन और वैश्विक स्वास्थ्य जैसी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, ऐसे समय में अजय बंगा विश्व बैंक का नेतृत्व करने के लिए सही उम्मीदवार हैं। बता दें कि बीती फरवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अजय बंगा को विश्व बैंक का अध्यक्ष नामित किया था। विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने की आखिरी तारीख 29 मार्च थी। अजय बंगा के अलावा किसी और उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया है, ऐसे में अजय बंगा का विश्व बैंक का अध्यक्ष बनना तय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed