फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US-Ukraine Relations Zelensky denies US to extract rare minerals from Ukraine sign on agreement refused

US-Ukraine Relations: जेलेंस्की बोले- यूक्रेन का दुर्लभ खनिज अमेरिका को नहीं मिलेगा; समझौते पर दस्तखत से इनकार

Mon, 17 Feb 2025 09:32 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 17 Feb 2025 09:32 AM IST
सार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिका को अपने देश का दुर्लभ खनिज देने से इन्कार कर दिया है। उन्होंने कहा-समझौते से अमेरिका को ज्यादा फायदा होगा, इसलिए उन्होंने हस्ताक्षर नहीं किए हैं।

विज्ञापन
US-Ukraine Relations Zelensky denies US to extract rare minerals from Ukraine sign on agreement refused
राष्ट्रपति जेलेंस्की और ट्रंप (फाइल) - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने अपने मंत्रियों को निर्देश दिया है कि वे यूक्रेन के दुर्लभ खनिजों तक अमेरिका की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रस्तावित समझौते पर हस्ताक्षर न करें। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव अमेरिकी हितों पर अत्यधिक केंद्रित है।
विज्ञापन


क्या जेलेंस्की का निर्णय अदूरदर्शी?
वार्ता की जानकारी रखने वाले एक वर्तमान और एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के दौरान शुक्रवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ जेलेंस्की की वार्ता के केंद्र में यही प्रस्ताव था। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने समझौते को अस्वीकार करने के जेलेंस्की के निर्णय को अदूरदर्शी बताया।
विज्ञापन


यूक्रेन के हितों की रक्षा करने के लिए नहीं
जेलेंस्की ने शनिवार को म्यूनिख में खास बातचीत में कहा, मैंने मंत्रियों को संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करने का निर्देश दिया, क्योंकि मेरे विचार में यह हमारी, हमारे हितों की रक्षा करने के लिए नहीं है। यूक्रेन अधिकारियों ने बताया कि प्रस्ताव में इस बात पर ध्यान केंद्रित किया गया है कि अमेरिका बाइडन प्रशासन द्वारा यूक्रेन को दी गई सहायता के बदले मुआवजे के रूप में और भविष्य की सहायता के भुगतान के रूप में कीव के दुर्लभ खनिजों का किस तरह उपयोग कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन ने संकेत दिया
बता दें कि यूक्रेन में महत्वपूर्ण खनिजों के विशाल भंडार हैं जिनका उपयोग एयरोस्पेस, रक्षा और परमाणु उद्योगों में किया जाता है। ट्रंप प्रशासन ने संकेत दिया है कि चीन पर निर्भरता कम करने के लिए यूक्रेन के खनिजों में उसकी रुचि है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed