फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: Trump's cabinet will be the richest in American history, 13 billionaires included

Donald Trump: अमेरिकी इतिहास के सबसे अमीर मंत्रिमंडल के प्रमुख बने डोनाल्ड ट्रंप, 13 अरबपति किए शामिल

Mon, 20 Jan 2025 08:25 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 20 Jan 2025 08:25 PM IST
सार

Trump's cabinet: अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बार अमेरिकी इतिहास के सबसे अमीर मंत्रिमंडल का नेतृत्व करने वाले हैं। उनकी कैबिनेट में दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति एलन मस्क भी शामिल हैं।

विज्ञापन
US: Trump's cabinet will be the richest in American history, 13 billionaires included
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मंत्रिमंडल अमेरिकी इतिहास में सबसे अमीर मंत्रिमंडल है, जिसमें 13 अरबपति शामिल हैं। ऑक्सफैम इंटरनेशन के कार्यकारी निदेशक अमिताभ बेहर ने कहा, यह एक चेतावनी है कि अरबपति राष्ट्रपति ट्रंप दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क को अपना शीर्ष सलाहकार बनाकर सत्ता में आ रहे हैं। इस सरकार में अमीरों को लाभ मिलने की उम्मीदें चिंता बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन


बेहर ने कहा, दुनिया के दस सबसे अमीर लोगों की संपत्ति 2024 में औसतन प्रतिदिन 865 करोड़ रुपये (लगभग 100 मिलियन डॉलर) बढ़ी है। ऑक्सफैम रिपोर्ट के मुताबिक एशिया में अरबपतियों की संपत्ति 2024 में 25,873 अरब रुपये (299 अरब डॉलर) बढ़ी। ऑक्सफैम ने अनुमान लगाया कि अब से एक दशक के भीतर एशिया में कम से कम पांच खरबपति होंगे।
विज्ञापन


एक साल में बढ़ी इतनी संपत्ति
दुनियाभर में अरबपतियों की संपत्ति 2024 में 2,000 अरब अमेरिकी डॉलर बढ़कर 15,000 अमेरिकी डॉलर हो गई है, जो 2023 की तुलना में तीन गुना अधिक है। ऑक्सफैम इंटरनेशनल ने अरबपतियों की संपत्ति में भारी उछाल और गरीबी में रहने वाले लोगों की संख्या में 1990 के बाद से कोई खास बदलाव नहीं आने की तुलना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑक्सफैम ने कहा कि 2024 में एशिया में अरबपतियों की संपत्ति में 299 अरब अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई। साथ ही उसने अनुमान लगाया कि अब से एक दशक के भीतर कम से कम पांच एक हजार अरब डॉलर से अधिक की संपत्ति वाले लोग होंगे। वर्ष 2024 में अरबपतियों की सूची में 204 नए लोग शामिल हुए। औसतन हर सप्ताह करीब चार नाम इसमें शामिल हुए। इस वर्ष केवल एशिया से 41 नए अरबपति सूची में शामिल हुए। 


हर दिन कमाए 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर
ऑक्सफैम की रिपोर्ट के अनुसार, अरबपतियों की संपत्ति 2024 में औसतन 5.7 अरब अमेरिकी डॉलर प्रतिदिन की दर से बढ़ी, जबकि अरबपतियों की संख्या 2023 में 2,565 से बढ़कर 2,769 हो गई। इसमें कहा गया, दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की संपत्ति औसतन प्रतिदिन लगभग 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर बढ़ी। वे रातोंरात अपनी संपत्ति का 99 प्रतिशत खोने पर भी अरबपति बने रहेंगे। रिपोर्ट में ऑक्सफैम ने गणना की है कि अब अरबपतियों की 36 प्रतिशत संपत्ति विरासत में मिली हुई है।  ग्लोबल नॉर्थ के देशों के पास वैश्विक संपत्ति का 69 प्रतिशत, दुनियाभर के अरबपतियों की संपत्ति का 77 प्रतिशत है जबकि वैश्विक आबादी में उनकी हिस्सेदारी मात्र 21 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed