फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: Trump Administration Weighs Revoking Oil and Gas Ban Near Chaco Park

US: चाको पार्क के पास तेल-गैस प्रतिबंध हटाने पर विचार कर रही ट्रंप सरकार, जनजातीय नेताओं में चिंता बढ़ी

Tue, 04 Nov 2025 07:51 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 04 Nov 2025 07:51 AM IST
सार

अमेरिका की ट्रंप सरकार चाको कल्चर नेशनल हिस्टोरिकल पार्क के आसपास तेल और गैस विकास पर लगे 20 साल के प्रतिबंध को हटाने पर विचार कर रही है। जनजातीय नेताओं ने इस कदम पर गहरी चिंता जताई है।

विज्ञापन
US: Trump Administration Weighs Revoking Oil and Gas Ban Near Chaco Park
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

ट्रंप प्रशासन अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में स्थित ऐतिहासिक चाको कल्चर नेशनल हिस्टोरिकल पार्क के पास तेल और गैस विकास पर लगे 20 साल के प्रतिबंध को हटाने पर विचार कर रहा है। इस फैसले से पहले सरकार ने स्थानीय जनजातीय समुदायों से औपचारिक बैठकें करने की घोषणा की है।

विज्ञापन


जो बाइडन ने लगाया था 20 साल का प्रतिबंध
ब्यूरो ऑफ लैंड मैनेजमेंट ने जनजातीय नेताओं को भेजे एक पत्र में बताया कि वह इस प्रस्ताव पर पर्यावरणीय मूल्यांकन करेगी, जिसके बाद आम जनता से राय मांगी जाएगी। चाको पार्क को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा प्राप्त है। यह क्षेत्र सदियों पुराने पत्थर के ढांचे और सड़कों का घर है, जिन्हें क्षेत्र के पहले निवासियों ने बनाया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Iran: रूस के सहयोग से आठ नए परमाणु संयंत्र बनाएगा ईरान, ईरानी राष्ट्रपति बोले-हथियार विकसित नहीं करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 2023 में 16 किलोमीटर के दायरे में नए तेल-गैस प्रोजेक्ट्स पर 20 साल का प्रतिबंध लगाया था। यह फैसला पर्यावरण संरक्षण और जनजातीय संस्कृति की रक्षा के लिए किया गया था। लेकिन अब ट्रंप प्रशासन इस आदेश की समीक्षा कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कदम बाइडन काल के कई सार्वजनिक भूमि आदेशों को पलटने की बड़ी योजना का हिस्सा हो सकता है।

पत्र के अनुसार, बीएलएम तीन विकल्पों पर विचार कर रही है, पहला प्रतिबंध को पूरी तरह बरकरार रखना, दूसरा इसे पूरी तरह रद्द करना और तीसरा पार्क के चारों ओर छोटे दायरे में ही सुरक्षा रखना।


ये भी पढ़ें:- China: चीन ने ट्रंप के 'गुप्त परमाणु परीक्षण' के दावे को किया खारिज, चीनी विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

कई जनजातीय नेताओं ने चिंता जताई
इस फैसले को लेकर न्यू मैक्सिको की डेमोक्रेटिक कांग्रेस प्रतिनिधियों और कई जनजातीय नेताओं ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि यह क्षेत्र उनकी संस्कृति, परंपरा और पहचान का केंद्र है। सांतो डोमिंगो प्यूब्लो के उप-गवर्नर रेमंड एगुइलर ने कहा हमारी पहचान, हमारी विरासत और हमारी प्रार्थनाओं की जड़ें चाको कैन्यन से जुड़ी हैं। यह हमारे लिए वॉशिंगटन की तरह एक पवित्र स्थल है। हालांकि, इस मुद्दे पर सभी जनजातियों की राय एक जैसी नहीं है। नवाजो नेशन ने छोटे सुरक्षा क्षेत्र की मांग की है, ताकि उनके लोगों को तेल-गैस रॉयल्टी और रोजगार से मिलने वाली आय प्रभावित न हो।

इस साल जनवरी में नवाजो नेशन ने अमेरिकी आंतरिक मंत्रालय पर मुकदमा दायर किया था, यह कहते हुए कि बाइडन प्रशासन ने निर्णय लेने से पहले उनकी आर्थिक चिंताओं पर पर्याप्त परामर्श नहीं किया। वर्तमान में बीएलएम इस मुद्दे को उच्च प्राथमिकता बता रहा है और सरकार ने कहा है कि वह जनजातीय समुदायों के साथ बातचीत जारी रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed