ट्रंप की सीरिया नीति से अमेरिकी सैनिकों में नाराजगी, बताया कुर्दों के साथ विश्वासघात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरिया से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाए जाने के बाद बिगड़े माहौल पर अमेरिकी सैनिकों और रक्षा विशेषज्ञों में हताशा और नाराजगी नजर आ रही है। सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक इन्होंने सीरिया के प्रति अमेरिकी सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताते हुए इस मसले पर ट्रंप प्रशासन को विफल बताया है। पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया से अमेरिकी सैनिकों केा वापस बुला लिया, जिसके बाद तुर्की ने सीरिया पर हमला बोल दिया है।
एक साल पहले तक आतंकवाद से लड़ाई में कुर्द लड़ाकों के प्रति हमदर्दी जता चुके ट्रंप ने पिछले दिनों यहां तक कह डाला था कि कुर्दों ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में अमेरिकी सेना की मदद नहीं की है।
सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेना और रक्षा विभाग के अधिकारियों ने बातचीत में कहा है कि ट्रंप प्रशासन का यह कदम कुर्दों के साथ विश्वासघात है। सीरिया में तैनात कई अमेरिकी सैनिक भी ट्रंप के इस कदम से नाराज हैं। उनका कहना है कि कुर्दों की मदद नहीं करने से सीरिया में संकट आया है।
एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि दुनिया जानती है कि आईएसआईएस से लड़ाई में कुर्द लड़ाकों ने कैसे अमेरिका की मदद की है। अमेरिकी सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी इस बात को मानते हैं।
'ट्रंप का फैसला, तुर्की को हमलों के लिए हरी झंडी दिखाने जैसा'
एक अन्य अमेरिकी रक्षा अधिकारी का कहना था कि कुर्द पर तुर्की के हमलों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाना और अमेरिकी सेना को वापस बुलाए जाने के फैसले का मतलब साफ है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने एक तरह से तुर्की को हरी झंडी दिखा दी। प्रशासन के बीच इस फैसले को लेकर विरोधाभास था, इसके बावजूद ट्रंप प्रशासन ने ऐसा फैसला लिया।
अमेरिकी सेना को वापस बुलाते हुए तुर्की ने शुरू किया हमला
तुर्की ने नौ अक्तूबर को सीमा पार कुर्दिश लड़कों पर हमला शुरू किया। तुर्की ने यह कदम तब उठाया गया जब वॉशिंगटन ने यह निर्णय लिया कि वह सीरिया में तैनात अपने सैनिकों को वहां से बाहर निकालेगा, जिसके बाद रिपब्लिकन ने इस कदम की आलोचना की थी। उनमें से कुछ ने तो इसे कुर्दों के साथ विश्वासघात करार दिया था।
ट्रंप ने तुर्की पर प्रतिबंध लगाया, धमकाया- अर्थव्यवस्था बर्बाद कर देंगे
उत्तर-पूर्व सीरिया में तुर्की की कार्रवाई का विरोध करते हुए अमेरिका ने कहा है कि वह उसकी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर देगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को घोषणा की कि अमेरिका तुर्की के अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाएगा, साथ ही स्टील पर लगने वाले टैरिफ को भी बढ़ा देगा।
वहीं, दोनों देशों के बीच 100 बिलियन डॉलर के व्यापार सौदे पर चल रही बातचीत को भी रद्द करेगा। ट्रप ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तुर्की तबाही की राह पर बढ़ता चला गया तो हम उसकी अर्थव्यवस्था को तेजी से बर्बाद करने को तैयार है।