फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us treasury warns oman iran over strait of hormuz toll plans

होर्मुज में टोल टैक्स पर आर-पार: अमेरिका ने दी ओमान को बर्बाद करने की धमकी, जानें क्या है पूरा मामला

Fri, 29 May 2026 12:41 AM IST
राकेश कुमार एएनआई, वाशिंगटन।
एएनआई, वाशिंगटन। Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 29 May 2026 12:41 AM IST
सार

ईरान ने होर्मुज में जहाजों से टैक्स वसूलने के लिए एक नई संस्था पीजीएसए बनाई है। इस प्लान में ओमान भी ईरान का साथ दे रहा है। इस बात से नाराज होकर अमेरिका ने ओमान को युद्ध और कड़े आर्थिक प्रतिबंधों की धमकी दी है। दुनिया की तेल-गैस सप्लाई से जुड़े इस बेहद महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते पर कब्जे को लेकर अब दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए हैं।
 

विज्ञापन
us treasury warns oman iran over strait of hormuz toll plans
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ईरान के बाद अब अमेरिका और ओमान के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने ओमान को खुली धमकी दी है। ओमान पर आरोप है कि वह ईरान के साथ मिलकर एक नया प्लान बना रहा है। यह प्लान होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर टोल टैक्स लगाने का है। अमेरिका ने साफ कहा है कि वह इस टैक्स सिस्टम को कभी स्वीकार नहीं करेगा। इस काम में शामिल हर देश पर अमेरिका सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


ओमान को अमेरिकी वित्त मंत्रालय की सीधी धमकी
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा कि अमेरिका इस टोल टैक्स सिस्टम को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने सीधे तौर पर ओमान को चेतावनी दी। बेसेंट ने कहा कि ओमान को यह समझ लेना चाहिए कि अमेरिकी वित्त मंत्रालय इस काम में शामिल हर छोटे-बड़े मददगार को निशाना बनाएगा। इस टैक्स प्लान में ईरान का साथ देने वाले हर देश को सजा भुगतनी होगी। उन्होंने दुनिया के सभी देशों से अपील की कि वे ईरान की इस चाल का विरोध करें। उन्होंने कहा कि दुनिया को डराने के ईरान के दिन अब खत्म हो चुके हैं।
विज्ञापन


सुधर जाओ वरना भुगतना होगा अंजाम: ट्रंप
इससे एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ओमान को सुधरने की सलाह दी थी। ट्रंप ने ओमान को इस समुद्री रास्ते के मामले से दूर रहने को कहा था। उन्होंने ईरान और ओमान के बीच होने वाले किसी भी समझौते को खारिज कर दिया। यह समुद्री रास्ता पूरी दुनिया के लिए बेहद जरूरी है। दुनिया का सबसे ज्यादा तेल और गैस इसी रास्ते से होकर जाता है। ट्रंप ने कहा कि ओमान को बाकी देशों की तरह शांति से रहना होगा। अगर ओमान नहीं माना, तो अमेरिका उसे तबाह कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प. एशिया संकट: अमेरिका और ईरान ने अस्थायी संघर्ष विराम 60 दिन बढ़ाने पर जताई सहमति, ट्रंप देंगे अंतिम मंजूरी

ईरानी अथॉरिटी पर अमेरिकी प्रतिबंधों का शिकंजा
इस विवाद के बीच अमेरिका ने ईरान की एक नई संस्था पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। इस संस्था का नाम 'परशियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी' (पीजीएसए) है। अमेरिका का आरोप है कि ईरान इस संस्था के जरिए समुद्र से गुजरने वाले जहाजों से अवैध वसूली कर रहा है। अमेरिका का कहना है कि यह पैसा सीधे ईरान की सेना (आईआरजीसी) को भेजा जा रहा है। अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने इस ईरानी संस्था को अपनी ब्लैकलिस्ट में डाल दिया है। यह कार्रवाई ट्रंप प्रशासन के इकोनॉमिक फ्यूरी अभियान के तहत की गई है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, ईरान ने यह संस्था सिर्फ जहाजों को डराने और उनसे पैसा वसूलने के लिए बनाई है।


ईरान और ओमान का पक्ष
दूसरी तरफ, ईरान इन सभी आरोपों को गलत बता रहा है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने सोमवार को अपना पक्ष रखा था। उन्होंने कहा कि ईरान और ओमान मिलकर जहाजों की सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने तर्क दिया कि जब वे जहाजों को सुरक्षा और पर्यावरण की देखभाल जैसी सुविधाएं देंगे, तो उसके बदले थोड़ा शुल्क लेना तो स्वाभाविक है। पिछले हफ्ते ही ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने इस संस्था पीजीएसए के बनने की आधिकारिक घोषणा की थी और इसका सोशल मीडिया अकाउंट भी शुरू किया था।

होर्मुज में टैक्स लगाने की कोई योजना नहीं: ओमान 
अमेरिका की सख्त चेतावनी के बाद ओमान ने स्पष्ट किया है कि ईरान के साथ मिलकर होर्मुज में वाणिज्यिक जहाजों पर किसी भी तरह का टैक्स या टोल लगाने की उसकी कोई योजना नहीं है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने बताया कि ओमानी राजदूत के साथ हुई बातचीत में ओमान ने आश्वासन दिया है कि वह ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहता जिससे उसके नागरिकों की सुरक्षा या देश की अर्थव्यवस्था को कोई खतरा पहुंचे। ओमान ने अमेरिका के साथ अपने 200 साल पुराने द्विपक्षीय संबंधों का हवाला देते हुए इन संबंधों को आगे भी मजबूती से बनाए रखने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed