फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US to continue engaging with India over Ukraine: White House says ahead of Quad Summit in May 

क्वाड सम्मेलन: यूक्रेन हमले पर भारत से बातचीत जारी रखेगा अमेरिका, बाइडन-मोदी की बैठक में भी उठेगा मुद्दा

Fri, 29 Apr 2022 05:55 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Amit Mandal Updated Fri, 29 Apr 2022 05:55 PM IST
सार

रूस के साथ अपने आर्थिक संबंधों को सीमित करने और यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का विरोध करने के लिए भारत पर बढ़ते पश्चिमी दबाव के बीच अमेरिका की यह टिप्पणी आई है।

विज्ञापन
US to continue engaging with India over Ukraine: White House says ahead of Quad Summit in May 
नरेंद्र मोदी-जो बाइडन (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विस्तार

व्हाइट हाउस ने संकेत दिया है कि अमेरिका यूक्रेन के मुद्दे पर भारत के साथ बातचीत जारी रखेगा और यह सिलसिला क्वाड शिखर सम्मेलन में भी जारी रहेगा जब राष्ट्रपति जो बाइडन अगले महीने जापान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, जैसा कि आप जानते हैं इस युद्ध में यूक्रेनियाई लोगों का समर्थन करने के हमारे दृष्टिकोण के बारे में भारत में नेताओं के साथ हमारी कई बार बातचीत हुई है, चाहे बात प्रतिबंधों की हो या किसी तरह की मदद की। हम इस बैठक में भी यही भावना व्यक्त करेंगे। 

विज्ञापन


भारत ने अभी तक यूक्रेन पर रूसी हमले की निंदा नहीं की है 
जेन साकी मई में जापान में होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन पर एक सवाल का जवाब दे रही थीं और बता रही थीं कि यूक्रेन के मुद्दे को कैसे उठाया जाएगा या इस पर चर्चा की जाएगी। रूस के साथ अपने आर्थिक संबंधों को सीमित करने और यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का विरोध करने के लिए भारत पर बढ़ते पश्चिमी दबाव के बीच उनकी टिप्पणी आई है। भारत ने अभी तक यूक्रेन पर रूसी हमले की सार्वजनिक रूप से निंदा नहीं की है और बातचीत व कूटनीति के माध्यम से समाधान की बात कही है। 
विज्ञापन


24 मई को हो सकता है क्वाड सम्मेलन 
क्वाड में जापान, भारत, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका शामिल हैं। व्हाइट हाउस ने बुधवार को घोषणा की कि जापान में क्वाड सम्मेलन से इतर राष्ट्रपति बाइडन, प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। हालांकि क्वाड समिट की तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन जापानी मीडिया ने खबर दी है कि यह 24 मई को हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साकी ने संवाददाताओं से कहा कि यह बैठक कई सप्ताह दूर है, इसलिए निश्चित रूप से बहुत कुछ हो सकता है। और जैसा कि आप जानते हैं, जापान सहित क्वाड के अन्य सदस्य भी युद्ध के खिलाफ यूक्रेन के लोगों के साथ हैं। जापान ने एक उदाहरण के रूप में न केवल इस मामले में मदद की है, बल्कि यूरोप को एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) संसाधनों की सप्लाई पर भी सहमत हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed