फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US teenager Charged After Allegedly Plotting A Mass Shooting At Synagogue in ohio

US: यहूदी पूजास्थल में गोलीबारी की साजिश रचने वाला नाबालिग गिरफ्तार, गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए दी थी धमकी

Fri, 15 Dec 2023 10:53 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओहियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओहियो Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 15 Dec 2023 10:53 AM IST
सार

लड़के के पास हथिहार होने की पुष्टि फिलहाल नहीं की गई है। एंटी डिफमेशन लीग के चैप्टर के एक बयान में कहा गया कि आरोपी की तरह युवा लोगों के लिए यह एक सीख है। सोशल मीडिया या असल जिंदगी में दिए गए नफरती बयान को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
US teenager Charged After Allegedly Plotting A Mass Shooting At Synagogue in ohio
Mass Shooting At Synagogue - फोटो : Social Media

विस्तार

ओहियो में 13 वर्षिय एक लड़के पर कथित तौर पर इस्राइलियों के पूजास्थल पर गोलीबारी की योजना बनाने के लिए आपराधित आरोप लगाया गया है। अदालत के दस्तावेजों के अनुसार नाबालिग सितंबर में ओहियो में यहूदी पूजास्थल में गोलीबारी की योजना बना रहा था। उसने इसकी विस्तृत जानकारी एक मशहूर गेमिंग प्लेटफॉर्म डिस्कॉर्ड में पोस्ट की थी। 
विज्ञापन


डिस्कॉर्ट के काउंटर एक्सट्रीमिज्म विशेषज्ञों ने पहले इसका पता लगाया और फिर यूजर के अकाउंट को प्लेटफॉर्म से हटाया। उन्होंने इसकी जानकारी एफबीआई के नेशनल थ्रेट ऑपरेशन सेंटर को दी, जिसके बाद ही नाबालिग को गिरफ्तार किया गया। नाबालिग होने के कारण लड़के का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है और इसके तहत ही उसके खिलाफ आरोप तय किया गया। उसे 20 दिसंबर को स्टार्क काउंटी फैमिली कोर्ट में सुनवाई के लिए ले जाया जाएगा। 
विज्ञापन


लड़के के पास हथियार होने की पुष्टि नहीं
लड़के के पास हथिहार होने की पुष्टि फिलहाल नहीं की गई है। एंटी डिफमेशन लीग के चैप्टर के एक बयान में कहा गया, 'आरोपी की तरह युवा लोगों के लिए यह एक सीख है। सोशल मीडिया या असल जिंदगी में दिए गए नफरती बयान को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घटना सात अक्तूबर को इस्राइल में हुए हमले से भी एक महीने पहले की है। हमास के आतंकियों ने इस्राइल में हवाई हमला किया था। हमले में करीबन 1200 इस्राइली नागरिकों की मौत हो गई थी। हालांकि, इस हमले के बाद इस्राइली सुरक्षा बलों ने भी पलटवार किया। उन्होंने गाजा में जमीनी स्तर पर ऑपरेशन शुरू किS और पूरे क्षेत्र को मलवे में तबदील कर दिया। गाजा के स्कूलों और अस्पतालों को बहुत नुकसान पहुंचा है। इस्राइल हमास युद्ध में अबतक सैनिकों समेत 20 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। एफबीआई के आंकड़ों के अनुसार 2021 से 2022 के बीच यहूदी विरोधी घृणा अपराधों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed