फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US tax collection service IRS plan to lay off 7000 workers doge donald trump

US: टैक्स इकट्ठा करने वाले विभाग IRS में छंटनी की तैयारी, 7000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जाएगा

Thu, 20 Feb 2025 10:56 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 20 Feb 2025 10:56 AM IST
सार

आईआरएस में कर्मचारियों की संख्या 90 हजार के करीब है। इनमें 65 प्रतिशत महिला कर्मचारी हैं। ट्रंप प्रशासन ने आईआरएस विभाग में इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों की संख्या को देखते हुए उन्हें होमलैंड सिक्योरिटी के साथ अवैध अप्रवासियों की समस्या से निपटने में लगा दिया है।

विज्ञापन
US tax collection service IRS plan to lay off 7000 workers doge donald trump
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में ट्रंप सरकार द्वारा लगातार सरकार की लागत में कटौती करने की कोशिश की जा रही है। इसी के तहत संघीय सरकार में कर्मचारियों की संख्या को कम किया जा रहा और हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है। इसी तहत अमेरिका सरकार टैक्स इकट्ठा करने वाले विभाग आईआरएस में बड़े पैमाने पर छंटनी करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईआरएस विभाग में 7000 कर्मचारियों की छंटनी की जा सकती है। 
विज्ञापन


प्रोबेशनरी कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छंटनी में प्रोबेशनरी कर्मचारियों को निकालने की तैयारी है। खासकर वो कर्मचारी, जो अनुपालन काम से जुड़े हैं। अनुपालन काम के तहत कर्मचारी ये सुनिश्चित करते हैं कि करदाता कर संहिता का पालन करें, अपना आयकर रिटर्न दाखिल करें। छंटनी में उन प्रोबेशनरी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जाएगा, जिन्हें नौकरी करते हुए एक साल या उससे भी कम समय हुआ है। एलन मस्क के नेतृत्व वाली सरकारी दक्षता विभाग के सुझाव पर ये छंटनी हो रही है। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि छंटनी का इस साल टैक्स कलेक्शन पर कितना असर पड़ेगा। 
विज्ञापन


आईआरएस में करीब 90 हजार कर्मचारी कार्यरत
ट्रंप प्रशासन ने छंटनी का फैसला ऐसे समय किया है, जब पिछली बाइडन सरकार ने आईआरएस को अमीर लोगों से ज्यादा टैक्स इकट्ठा करने की जिम्मेदारी सौंपी थी ताकि आय बढ़ सके। अमेरिका पर करीब 36 खरब डॉलर का कर्ज है। साल 2024 के अंत तक आईआरएस ने अमीर करदाताओं से 1.3 अरब डॉलर अतिरिक्त कर वसूला है। उल्लेखनीय है कि आईआरएस में कर्मचारियों की संख्या 90 हजार के करीब है। इनमें 65 प्रतिशत महिला कर्मचारी हैं। ट्रंप प्रशासन ने आईआरएस विभाग में इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों की संख्या को देखते हुए उन्हें होमलैंड सिक्योरिटी के साथ अवैध अप्रवासियों की समस्या से निपटने में लगा दिया है। अमेरिका से इन दिनों बड़े पैमाने पर अवैध अप्रवासियों को निकाला जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed