{"_id":"6898186ba10473c3600caa91","slug":"us-storms-kills-one-injure-another-and-displace-hundreds-of-inmates-in-nebraska-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिका में मौसम की मार, तूफान से एक की मौत; जेल से फरार हुए सैंकड़ों कैदी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिका में मौसम की मार, तूफान से एक की मौत; जेल से फरार हुए सैंकड़ों कैदी
Sun, 10 Aug 2025 09:26 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 10 Aug 2025 09:26 AM IST
सार
राष्ट्रीय मौसम सेवा ने बताया कि शनिवार को पूर्वी विस्कॉन्सिन के कुछ हिस्सों में भी तेज तूफान आया, जिससे राज्य के डोर प्रायद्वीप में 97 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।
विज्ञापन
आंधी - तूफान
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के पूर्वी नेब्रास्का में शनिवार को आए तेज तूफान ने एक महिला की जान ले ली और एक अन्य व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि जेल के क्षतिग्रस्त होने से सैकड़ों कैदी भाग गए, जिनकी तलाश की जा रही है। नेब्रास्का के साथ ही कई अन्य राज्य भी खराब मौसम का सामना कर रहे हैं। अग्निशमन विभाग ने बताया कि नेब्रास्का के टू रिवर्स पार्क में एक गाड़ी पर पेड़ गिर गया। जिससे गाड़ी में सवार महिला की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायल को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जेल टूटने से फरार हुए कैदी
तूफान के दौरान 129 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार की हवाएं चलीं। जिससे जगह-जगह पेड़ उखड़ गए। घरों की छतें क्षतिग्रस्त हो गईं और कई जगह बिजली के तार टूट गए, जिससे बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। नेब्रास्का की राजधानी लिंकन में तूफान के चलते राज्य जेल की दो आवास इकाइयां क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे 387 कैदी फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि फरार कैदियों का पता लगा लिया गया है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने बताया कि शनिवार को पूर्वी विस्कॉन्सिन के कुछ हिस्सों में भी तेज तूफान आया, जिससे राज्य के डोर प्रायद्वीप में 97 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।
ये भी पढ़ें- Gaza Crisis: गाजा पर कब्जे की इस्राइल की योजना के खिलाफ तुर्किये, कहा- एकजुट होकर काम करें मुस्लिम देश
विज्ञापन
कई अन्य राज्यों में भी तूफान का खतरा
मौसम सेवा ने बताया कि शनिवार रात से रविवार तक देश के मध्य भाग में और भी तेज तूफान आने की आशंका है, जिससे पश्चिमी कोलोराडो से लेकर कंसास, नेब्रास्का, आयोवा, उत्तरी मिसौरी और इलिनोइस व विस्कॉन्सिन आदि इलाके प्रभावित रहेंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन