फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US State department said usaid long strayed from its mission trump appoint marco rubio as acting administrator

US: विदेश विभाग ने कहा- 'अपने मिशन से भटक गई है USAID'; ट्रंप ने मार्को रुबियो को बनाया कार्यवाहक प्रशासक

Tue, 04 Feb 2025 08:16 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 04 Feb 2025 08:16 AM IST
सार

गौरतलब ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि अब यूएसएड के जरिए होने वाली फंडिंग की समीक्षा की जाएगी और अमेरिकी हितों को ध्यान में रखते हुए इसका पुनर्निर्धारण किया जाएगा। 

विज्ञापन
US State department said usaid long strayed from its mission trump appoint marco rubio as acting administrator
मार्को रुबियो - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते दिनों अपने एक आदेश से विदेशों को USAID के जरिए दी जाने वाली आर्थिक मदद रोक दी थी। अब अमेरिका के विदेश विभाग ने अपने एक ताजा बयान में कहा है कि यूएसएड अपने मूल मिशन से भटक गई है और इसकी फंडिंग का अहम हिस्सा अमेरिकी हितों के अनुरूप नहीं है। विदेश विभाग ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेश मंत्री मार्को रुबियो को यूएसएड का कार्यवाहक प्रशासक नियुक्त किया है। गौरतलब ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि अब यूएसएड के जरिए होने वाली फंडिंग की समीक्षा की जाएगी और अमेरिकी हितों को ध्यान में रखते हुए इसका पुनर्निर्धारण किया जाएगा। 
विज्ञापन


क्या कहा अमेरिकी विदेश विभाग ने
विदेश विभाग ने बयान में कहा कि 'द यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलेपमेंट पर विदेशों में अमेरिका के हितों को बेहतर करने की जिम्मेदारी थी, लेकिन यह एजेंसी अपने मूल मिशन से बहुत पहले ही भटक चुकी है। अब साफ है कि यूएसएड द्वारा होने वाली फंडिंग के अहम हिस्से से अमेरिका के हित नहीं सध रहे। ऐसे में इस पर फिर से नियंत्रण करने और एजेंसी के कामकाज को समझने के लिए राष्ट्रपति टंप ने विदेश मंत्री मार्को रुबियो को इसका कार्यवाहक प्रशासक नियुक्त किया है।' 
विज्ञापन


'विदेश मंत्री मार्को रुबियो अब इसके बारे में कांग्रेस को सूचित करेंगे और इसकी समीक्षा करेंगे, जिसके बाद इसका पुनर्निर्धारण किया जाएगा।' अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि 'हमारा मानना है कि यूएसएड, अमेरिका प्रथम एजेंडे के तहत काम करे और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि अमेरिकी नागरिकों के टैक्स का पैसा बर्बाद न हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन


USAID के कर्मचारियों को मुख्यालय न आने का निर्देश
अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के कर्मचारियों को सोमवार को ही उनके वॉशिंगटन स्थित मुख्यालय में न जाने का निर्देश दिया गया। बता दें कि यूएसएआईडी अमेरिकी सरकार की एक स्वतंत्र एजेंसी है। इसकी स्थापना 1961 में तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने की थी। ये एजेंसी नागरिक विदेशी सहायता और विकास सहायता का काम करती है। इस संस्था का मिशन वैश्विक स्वास्थ्य, आर्थिक विकास, आपदा और लोकतांत्रिक सुधार के मुद्दे पर काम करना है। यह एजेंसी मौजूदा समय में 100 से अधिक देशों में काम करती है। यह एजेंसी कई बार मानवीय संकटों को दूर करने में वैश्विक स्तर पर मदद करके अमेरिका की विदेश नीति को आगे बढ़ा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed