फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US State Department releases a Fact Sheet on Activity at the Wuhan Institute of Virology of China

अमेरिका का दावा: चीनी सेना का पिट्ठू है वुहान का वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट, खुफिया प्रोजेक्ट में दिया साथ

Sun, 17 Jan 2021 04:46 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 17 Jan 2021 04:46 AM IST
विज्ञापन
US State Department releases a Fact Sheet on Activity at the Wuhan Institute of Virology of China
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

कोरोना वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के 13 अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ गुरुवार को चीन के वुहान पहुंचे थे। अब शनिवार को अमेरिका के विदेश विभाग ने वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी को लेकर एक फैक्ट शीट जारी की। इसे 'फैक्ट शीट: वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में होने वाली गतिविधि' नाम दिया गया है।  

विज्ञापन


इसमें कहा गया है, 'विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के जांचकर्ताओं के पास कोविड-19 के प्रसार से पहले वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में चमगादड़ों और अन्य कोरोनावायरसों पर किए गए काम के रिकॉर्ड तक पहुंच होनी ही चाहिए।'
विज्ञापन


इस फैक्ट शीट के अनुसार, भले ही वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी खुद को एक नागरिक संस्थान घोषित करता हो, अमेरिका इसे लेकर निश्चित है कि इस संस्थान ने खुफिया परियोजनाओं और प्रकाशनों पर चीन की सेना से सहयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस फैक्ट शीट के अनुसार, अमेरिकी सरकार के पास यह मानने के कारण हैं कि साल 2019 में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला पुष्ट मामला सामने आने से पहले पतझड़ के मौसम के दौरान वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के कई शोधकर्ता बीमार पड़ गए थे। इसके अनुसार इन शोधकर्ताओं में कोविड-19 और सामान्य मौसमी बीमारी के लक्षण थे।
 

बता दें कि अमेरिका शुरू से ही कोरोना वायरस के लिए खुले तौर पर चीन को जिम्मेदार ठहराता आ रहा है। अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तो यह तक कह चुके हैं कि कोरोना वायरस चीन का एक असफल वैज्ञानिक प्रयोग है। इसके अलावा अमेरिका ने चीन के साथ डब्ल्यूएचओ पर भी कोरोना संबंधी जानकारियां छिपाने के आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed