फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: Stabbing Incident in New York, 51-Year-Old Man Kills Two People Full News in Hindi

US: न्यूयॉर्क में चाकू से हमले में दो की मौत, एक घायल; पुलिस ने संदिग्ध को किया गिरफ्तार

Tue, 19 Nov 2024 11:20 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 19 Nov 2024 11:20 AM IST
सार

US: न्यूयॉर्क सिटी पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने मैनहट्टन में कथित तौर पर चाकू से हमले में दो लोगों की हत्या कर दी और एक तीसरे व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 
 

विज्ञापन
US: Stabbing Incident in New York, 51-Year-Old Man Kills Two People Full News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

न्यूयॉर्क सिटी पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने मैनहट्टन में कथित तौर पर चाकू से हमले में दो लोगों की हत्या कर दी और तीसरे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


न्यूयॉर्क के पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) के मुताबिक, हमला सोमवार की सुबह हुआ। एक 36 वर्षीय व्यक्ति को सुबह 8.20 बजे चाकू से गोदा गया। यह हमला एक निर्माण स्थल पर हुआ, जहां व्यक्ति 19वीं स्ट्रीट पर काम कर रहा था। पहले हमले के करीब दो घंटे बाद ईस्ट 30वीं स्ट्रीट पर एक 68 वर्षीय व्यक्ति को कई बार चाकू से गोदा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। तीसरा हमला सुबह करीब 11 बजे हुआ। एक महिला को मिडटाउन में 42वीं स्ट्रीट पर चाकू मारा गया। महिला की हालत गंभीर थी और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि उसने हमले में इस्तेमाल किए गए खून से सने हुए रसोई के चाकू बरामद किए हैं। न्यूयॉर्क पुलिस के प्रमुख जोसेफ केनी ने कहा कि इन हमलों में दो बेगुनाह लोग मारे गए हैं और एक महिला अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। पुलिस का मानना है कि इस हमले में किसी अन्य हमलावर का हाथ नहीं था। आरोपी (51 वर्षीय) ईस्ट 30वीं स्ट्रीट पर एक शेल्टर में रहता था। वह उनके पास गया और अचानक उसने चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को 46वीं स्ट्रीट पर पकड़ा गया। वह अब थाने में हिरासत में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, यह स्पष्ट उदाहरण है कि हमारी आपराधिक न्याय प्रणाली और मानसिक स्वास्थ्य प्रणाली न्यूयॉर्क वासियों को कैसे विफल कर रही हैं। 
 
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed