{"_id":"5f7d0aa18ebc3e9bdd1f6b2c","slug":"us-special-envoy-jalai-khalilzad-met-with-ghani-in-qatar-said-washington-is-pressing-for-reduction-in-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"कतर में गनी से मिले विशेष दूत खलीलजाद, कहा- वाशिंगटन हिंसा में कमी के लिए बना रहा है दबाव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कतर में गनी से मिले विशेष दूत खलीलजाद, कहा- वाशिंगटन हिंसा में कमी के लिए बना रहा है दबाव
Wed, 07 Oct 2020 07:12 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दोहा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 07 Oct 2020 07:12 AM IST
विज्ञापन
जलमय खलीलजाद
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान में चल रही शांति वार्ता के बावजूद वहां हिंसा चरम पर है। अमेरिका के विशेष दूत जलमय खलीलजाद ने मंगलवार को काबुल में जारी हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि वाशिंगटन हिंसा में कमी के लिए दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
कहा- हिंसा चरम पर है, कई अफगानों की मौत
अमेरिका के इस दबाव से स्थायी और व्यापक युद्धविराम संभव हो सकेगा। खलीलजाद ने अमेरिका के लिए जनरल कमांडर ऑस्टिन स्कॉट मिलर के साथ अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से कतर में मुलाकात की। अफगानिस्तान में मिलर नाटो के कमांडर के रूप में कार्य कर रहे हैं। इस बैठक के दौरान खलीलजाद ने गनी से कहा कि अफगान को शांति का मौका नहीं गंवाना चाहिए और सभी देशों विशेषकर पड़ोसी देशों से ऐसा ही करने की अपील करनी चाहिए।
विज्ञापन
सिलसिलेवार किए ट्वीट में खलीलजाद ने कहा कतर के आमंत्रण पर अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी दोहा में हैं। जनरल मिलर और मुझे उनसे मिलने और फिलहाल जारी शांति समझौते पर चर्चा करने का मौका मिला। अफगान शांति वार्ता में अमेरिका के विशेष दूत जलमय खलीलजाद ने कहा कि एक तरफ अफगान शांति वार्ता चल रही है और दूसरी ओर अफगानिस्तान में अभी भी हिंसा चरम पर है। वहां बेकसूर अफगानी लोग अभी भी मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान में हिंसा को कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और स्थाई संघर्ष विराम के प्रयास भी कर रहा है। अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के बीच लंबे समय से चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए कतर की राजधानी दोहा में शांति वार्ता चल रही है। इस अहम वार्ता से अफगानिस्तान अधिकारियों को देश में 19 साल से चली आ रही हिंसा को खत्म किए जा सकने की उम्मीद है। अफगानिस्तान सरकार के नुमाइंदो ने भी इस मुलाकात के देश में शांति लाने के लिए महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद जताई है।