फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Space agency NASA Sunita Williams Return Update Boeing Crew Flight Astronauts Butch Wilmore

NASA: फरवरी 2025 से पहले सुनीता-विल्मोर की धरती पर वापसी नहीं, नासा ने अंतरिक्ष स्टेशन पर रोकने का किया फैसला

Sat, 24 Aug 2024 11:48 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 24 Aug 2024 11:48 PM IST
सार

एजेंसी ने शनिवार को घोषणा की कि नासा अंतरिक्ष यात्री विल्मोर और विलियम्स के बिना बोइंग के स्टारलाइनर को पृथ्वी पर लौटाएगा। चालक रहित वापसी नासा और बोइंग को स्टारलाइनर की आगामी उड़ान के दौरान उस पर परीक्षण डेटा एकत्र करना जारी रखने की अनुमति देती है, जबकि इसके चालक दल के लिए आवश्यकता से अधिक जोखिम स्वीकार नहीं करती है।

विज्ञापन
US Space agency NASA Sunita Williams Return Update Boeing Crew Flight Astronauts Butch Wilmore
अंतरिक्ष में फंसीं सुनीता विलियम्स की वापसी पर नासा का बड़ा बयान - फोटो : PTI

विस्तार

नासा ने शनिवार को फैसला किया कि वह अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को फरवरी 2025 तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ही रखेगा। अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस धरती पर लाना बहुत जोखिम भरा है। उन्हें स्पेसएक्स के साथ धरती पर वापस आने के लिए अगले साल तक इंतजार करना होगा।

विज्ञापन


बता दें कि सुनीता और विल्मोर जून से ही अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे हुए हैं। स्टारलाइनर के थ्रस्टर में खराबी और हीलियम रिसाव के कारण अंतरिक्ष स्टेशन से उनकी वापस आने की यात्रा बाधित हो गई है। नासा का कहना है कि उनके इंजीनियर स्टारलाइनर की गड़बड़ी को ठीक करने में लगे हुए हैं लेकिन अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि कि वे कब तक इसे ठीक पर पाएंगे। नासा के शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि बैरी बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स फरवरी में स्पेसएक्स अंतरिक्ष यान में वापस आएंगे। उनका स्टारलाइनर कैप्सूल एक या दो सप्ताह में अनडॉक (खाली) कर दिया जाएगा और ऑटोपायलट पर वापस लौटने का प्रयास करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

बोइंग की साख पर सवाल
इस घटना की वजह से बोइंग कंपनी की साख को एक बड़ा झटका लगा है। कंपनी के हवाई जहाज के मामले में सुरक्षा संबंधी चिंताएं और बढ़ गईं हैं। बोइंग ने कई सालों की मेहनत के बाद अंतरिक्ष यान स्टारलाइनर को तैयार किया था। कंपनी ने दावा किया था कि अंतरिक्ष और जमीन दोनों पर हाल ही में किए गए सभी थ्रस्टर परीक्षणों के आधार पर स्टारलाइनर सुरक्षित हैं, लेकिन उसके दावे गलत साबित हुए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed