{"_id":"68b264cacc39467ced0e3785","slug":"us-social-security-whistleblower-who-claims-doge-mishandled-americans-sensitive-data-resigns-from-post-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: ट्रंप सरकार में संवेदनशील डेटा के दुरुपयोग की शिकायत की, प्रताड़ना के चलते सरकारी अधिकारी ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: ट्रंप सरकार में संवेदनशील डेटा के दुरुपयोग की शिकायत की, प्रताड़ना के चलते सरकारी अधिकारी ने दिया इस्तीफा
Sat, 30 Aug 2025 08:11 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 30 Aug 2025 08:11 AM IST
सार
बोर्जेस ने आगे कहा, 'हमारे नागरिकों के सबसे संवेदनशील व्यक्तिगत डेटा के लीक होने की आशंका के बारे में प्रबंधन से शिकायत करने के बाद, मुझे बहिष्कार, अलगाव, आंतरिक कलह और डर का सामना करना पड़ा है।'
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के एक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी को करोड़ों नागरिकों के संवेदनशील डेटा के दुरुपयोग की शिकायत करना भारी पड़ गया। दरअसल शिकायत के बाद अधिकारी को इतना प्रताड़ित किया गया कि उसने नौकरी से ही इस्तीफा दे दिया है। सामाजिक सुरक्षा के मुख्य डेटा अधिकारी, चार्ल्स बोर्जेस ने आरोप लगाया कि सरकारी दक्षता विभाग DOGE के अधिकारियों ने 30 करोड़ से ज़्यादा अमेरिकियों के सामाजिक सुरक्षा डेटा को खतरे में डाल दिया। शिकायत में बोर्जेस ने बताया कि सरकारी दक्षता विभाग के अधिकारियों ने लोगों की संवेदनशील जानकारी को एक ऐसे क्लाउड अकाउंट पर अपलोड कर दिया जो निगरानी के अधीन नहीं था। ऐसे में डेटा में मौजूद संवेदनशील जानकारी के लीक होने का खतरा है।
शिकायतकर्ता ने एजेंसी आयुक्त को लिखा पत्र
सामाजिक सुरक्षा एजेंसी के आयुक्त फ्रैंक बिसिग्नानो को लिखे एक पत्र में, बोर्जेस ने दावा किया कि शिकायत दर्ज कराने के बाद से, एजेंसी में उसका काम करना मुश्किल हो गया है। बोर्जेस ने कहा कि वह कानूनी और नैतिक रूप से अपने कर्तव्यों का पालन नहीं कर पा रहा है, जिससे उसे शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक परेशानी हुई। बोर्जेस ने आगे कहा, 'हमारे नागरिकों के सबसे संवेदनशील व्यक्तिगत डेटा के लीक होने की आशंका के बारे में प्रबंधन से शिकायत करने के बाद, मुझे बहिष्कार, अलगाव, आंतरिक कलह और डर का सामना करना पड़ा है, जिससे काम का माहौल बेहद खराब हो गया है और अब उसके लिए काम करना मुश्किल हो गया है।'
ये भी पढ़ें- US Tariff Appeal Court: फैसले पर भड़के ट्रंप बोले- अदालत का निर्णय पक्षपाती, अंत में जीत अमेरिका की ही होगी
विज्ञापन
लोगों की पहचान चोरी होने का खतरा
अपनी शिकायत में बोर्जेस ने कहा कि DOGE की कार्रवाइयों से संभावित रूप से लोगों की संवेदनशील जानकारी खतरे में पड़ सकती है, जिसमें स्वास्थ्य, आय, बैंकिंग जानकारी, पारिवारिक संबंध और व्यक्तिगत जीवनी संबंधी डेटा शामिल हैं। शिकायत में कहा गया है, 'अगर इस क्लाउड में असामाजिक और शरारती तत्वों को पहुंच मिल जाती है, तो अमेरिकी नागरिकों की पहचान चोरी हो सकती है, और सरकार को हर अमेरिकी को भारी कीमत पर एक नया सामाजिक सुरक्षा नंबर जारी करना पड़ सकता है।' बोर्जेस जनवरी से सामाजिक सुरक्षा प्रशासन के मुख्य डेटा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।
पर्यावरण एजेंसी के आठ कर्मचारियों को भी नौकरी से निकाला
अमेरिका की पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (EPA) ने शुक्रवार को आठ कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। इन कर्मचारियों ने एजेंसी के प्रशासक ली जेल्डिन और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व की आलोचना करने वाले एक पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। ईपीए की प्रवक्ता ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, एक गहन आंतरिक जांच के बाद, ईपीए पर्यवेक्षकों ने व्यक्तिगत आधार पर इन कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है। जून के अंत में 170 से ज्यादा कर्मचारियों ने एक तथाकथित असहमति घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए थे। इस पत्र में एजेंसी के कामकाज के बारे में जनता को गुमराह करने वाली गलत जानकारी शामिल है। प्रवक्ता ने कहा शुक्र है कि यह उन हजारों मेहनती, समर्पित ईपीए कर्मचारियों का एक छोटा सा हिस्सा है जो अमेरिकी जनता को गुमराह करने और डराने की कोशिश कर रहे हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन