फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Sikh body completes planting of 850 sacred forests; to present its action plan at COP 28

UAE: COP 28 में पर्यावरण को बचाने का एक्शन प्लान रखेगा सिखों का संगठन, 850 पवित्र जंगलों का किया पौधरोपण

Sun, 03 Dec 2023 01:18 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 03 Dec 2023 01:18 PM IST
सार

सिख संगठन इकोसिख के वैश्विक अध्यक्ष राजवंत सिंह जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए पवित्र वन पहल का कॉप 28 में प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा वह सहयोग के लिए सरकारी समूहों से अपील करेंगे।

विज्ञापन
US Sikh body completes planting of 850 sacred forests; to present its action plan at COP 28
इकोसिख ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए 850 पवित्र वनक्षेत्र विकसित किए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के एक सिख पर्यावरण संगठन ने लुधियाना में 850 पवित्र वन लगाने का काम पूरा कर लिया है। वह दुबई में संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन (कॉप 28) में इसकी प्रगति और कार्य योजना सबके सामने रखेगा।

विज्ञापन


सहयोग करने की करेंगे अपील
सिख संगठन इकोसिख के वैश्विक अध्यक्ष राजवंत सिंह जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए पवित्र वन पहल का कॉप 28 में प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा वह सहयोग के लिए सरकारी समूहों से अपील करेंगे। बता दें, राजवंत सिंह को कॉप 28 के सीईओ अदनान जेड अमीन ने अर्बन विजडम नामक एक पैनल को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन


140 से अधिक राज्य प्रमुखों की मेजबानी करने की उम्मीद
सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक की जयंती पर इकोसिख ने लुधियाना के केंद्र में 1,313 पेड़ों वाला 850 पवित्र वनक्षेत्र विकसित किया है। गौरतलब है, कॉप 28 दुबई में हो रहा है। यह इस साल के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण सम्मेलन में से एक है। कयास लगाए जा रहे हैं कि 60-80 हजार प्रतिनिधि इसमें भाग लेंगे। इसके अलावा 140 से अधिक राज्य प्रमुखों की मेजबानी करने की उम्मीद है। इस सम्मेलन में ही इकोसिख अपनी प्रगति और कार्य योजना पेश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदलती जलवायु को रोकने की जरूरत
राजवंत सिंह ने कहा, 'हम सभी को तापमान के बदलते स्वरूप को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई करने की आवश्यकता है। हम इस बात का इंतजार नहीं कर सकते कि कोई संस्था या सरकार आपदाओं का समाधान ढूंढे। कई लोग अपनी भूमि खो रहे हैं। ऐसे में हम शांति से बैठकर तबाही होते नहीं देख सकते।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed