{"_id":"68eabf8816e2a628ce072073","slug":"us-shutdown-trump-directs-pentagon-to-use-all-available-funds-to-pay-troops-amid-government-closure-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: शटडाउन के बीच अमेरिकी सैनिकों को वेतन देने के लिए पेंटागन का इस्तेमाल, सभी फंड उपलब्ध; ट्रंप का निर्देश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: शटडाउन के बीच अमेरिकी सैनिकों को वेतन देने के लिए पेंटागन का इस्तेमाल, सभी फंड उपलब्ध; ट्रंप का निर्देश
Sun, 12 Oct 2025 02:05 AM IST
शिवम गर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:05 AM IST
सार
अमेरिका में शटडाउन होने के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेंटागन को निर्देश दिया कि सभी उपलब्ध फंड का इस्तेमाल कर सैनिकों को 15 अक्तूबर को वेतन मिले।
विज्ञापन
Donald Trump
- फोटो : PTI
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को पेंटागन को निर्देश दिया है कि शटडाउन के दौरान अमेरिकी सैनिकों को 15 अक्तूबर को वेतन सुनिश्चित करने के लिए सभी उपलब्ध फंड का इस्तेमाल किया जाए। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा हमारे बहादुर सैनिक वह वेतन नहीं खोना चाहिए जो उन्हें अधिकारपूर्वक मिलना है।
विज्ञापन
यह कदम शटडाउन के दौरान सैनिकों को वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के लिए एक अल्पकालिक उपाय है, लेकिन इसके तहत फेडरल कर्मचारियों को कोई राहत नहीं मिलेगी, जो अब तक वेतन के बिना काम कर रहे हैं और हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है।
विज्ञापन
डेमोक्रेट्स को ठहराया जिम्मेदार
ट्रंप ने डेमोक्रेट्स को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उन्होंने अपने कमांडर इन चीफ के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए रक्षा सचिव पीट हेगसेथ को निर्देश दिया है कि वे सैनिकों का वेतन भुगतान सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि इसके लिए फंड पहचान लिया गया है, लेकिन फंड के स्रोत का खुलासा नहीं किया। संभावना है कि यह राशि रक्षा विभाग के अनुसंधान और विकास फंड से ली जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- Sergio Gor on US-IND Ties: 'भारत से संबंध को अहम मानता है US', राजदूत गोर बोले- ट्रंप PM मोदी को महान मित्र..
संघीय कर्मचारियों को नौकरी से निकालना शुरू किया
ट्रंप सरकार ने संघीय कर्मचारियों को नौकरी से निकालना शुरू कर दिया है, यह ट्रंप प्रशासन द्वारा डेमोक्रेट पार्टी पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है, लेकिन इससे अमेरिका में राजनीतिक संकट गहराने की आशंका है। अमेरिका के बजट एवं प्रबंधन कार्यालय के निदेशक रस वॉट ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि छंटनी शुरू हो गई है।
अमेरिका में 10 दिन से शटडाउन
अमेरिका में लगभग 1.3 मिलियन सक्रिय सैनिक हैं और शटडाउन के चलते उनकी अगले वेतन में देरी का खतरा था। पिछले शटडाउन में कांग्रेस ने सैनिकों के वेतन सुनिश्चित करने के लिए कानून पारित किया था। हालांकि, फेडरल कर्मचारियों के लिए यह कदम नहीं उठाया गया।
ये भी पढ़ें:- US Shooting: मिसिसिपी में दो अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी में छह लोगों की मौत, 12 लोग घायल; हिरासत में संदिग्ध
बता दें कि शटडाउन 1 अक्तूबर से शुरू हुआ जब डेमोक्रेट्स ने अल्पकालिक फंडिंग उपाय को खारिज कर दिया और स्वास्थ्य बीमा सब्सिडी के विस्तार को शामिल करने की मांग की। ट्रंप और रिपब्लिकन नेताओं ने कहा कि वे स्वास्थ्य सब्सिडी पर बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन पहले सरकार को खोलना आवश्यक है।