{"_id":"68e6bbfd0998e5f48504a45e","slug":"us-shutdown-irs-furloughs-half-workforce-amid-government-closure-tax-services-disrupted-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Shutdown: अमेरिका में शटडाउन गहराया, टैक्स एजेंसी ठप होने की कगार पर; आईआरएस ने आधे कर्मचारियों को भेजा घर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Shutdown: अमेरिका में शटडाउन गहराया, टैक्स एजेंसी ठप होने की कगार पर; आईआरएस ने आधे कर्मचारियों को भेजा घर
Thu, 09 Oct 2025 01:04 AM IST
शिवम गर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:04 AM IST
सार
US Shutdown: अमेरिका में सरकारी शटडाउन जारी रहने से इनकम टैक्स विभाग ने अपने आधे कर्मचारियों को फर्लो पर भेज दिया है। ट्रंप और कांग्रेस के बीच फंडिंग समझौता न होने से टैक्स सेवाएं भी ठप है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी सरकार के शटडाउन का असर अब इनकम टैक्स विभाग (IRS) पर भी दिखने लगा है। एजेंसी ने बुधवार को जारी एक अपडेटेड योजना में बताया कि वह अपने लगभग आधे कर्मचारियों को अस्थायी छुट्टी (फर्लो) पर भेजेगी। IRS की वेबसाइट पर जारी जानकारी के अनुसार, शटडाउन जारी रहने के कारण ज्यादातर टैक्स सेवाएं बंद रहेंगी।
विज्ञापन
यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कांग्रेस के बीच फंडिंग समझौता नहीं हो सका, जिसके चलते अमेरिकी सरकार के शटडाउन को दो सप्ताह हो चुके हैं। फिलहाल इस संकट का कोई समाधान नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
'7.5 लाख संघीय कर्मचारियों को विभिन्न एजेंसियों में फर्लो पर भेजा जा सकता है'
इनकम टैक्स विभाग के मुताबिक, शुरुआती अनुदान में अंतर की आकस्मिक योजना के तहत एजेंसी ने पहले पांच कारोबारी दिनों तक संचालन जारी रखने की योजना बनाई थी, जिसके लिए इन्फ्लेशन रिडक्शन एक्ट के फंड का उपयोग किया गया था। लेकिन अब इस योजना में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था के अनुसार, कुल 39,870 कर्मचारी यानी करीब 53.6% स्टाफ ही काम पर बने रहेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले सप्ताह कहा था कि देशभर में लगभग 7.5 लाख संघीय कर्मचारियों को विभिन्न एजेंसियों में फर्लो पर भेजा जा सकता है, जिनमें से कुछ की सेवाएं समाप्त भी की जा सकती हैं।
विज्ञापन
इससे पहले वर्ष 2024 के अंत तक IRS में लगभग 1 लाख कर्मचारी कार्यरत थे, लेकिन इस साल सरकारी दक्षता विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर छंटनी किए जाने के बाद अब यह संख्या घटकर करीब 75,000 रह गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस निर्णय से टैक्स रिटर्न प्रोसेसिंग और अन्य राजस्व सेवाओं पर गंभीर असर पड़ेगा। आम नागरिकों और व्यवसायों के लिए टैक्स संबंधित सहायता में भी देरी होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Pakistan: 'अब भारत के साथ कोई सैन्य संघर्ष हुआ तो..', पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर दी गीदड़भभकी
सरकारी शटडाउन विवाद पर रिपब्लिकन बनाम डेमोक्रेट्स
देश में शटडाउन के लगभग एक हफ्ते होने पर ट्रंप ने सोमवार को (अमेरिकी समयानुसार) संकेत दिया कि वे स्वास्थ्य बीमा सब्सिडी के मुद्दे पर डेमोक्रेट्स के साथ समझौते के लिए तैयार हो सकते हैं। हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा कि 'अरबों डॉलर बर्बाद' हो रहे हैं। बता दें कि डेमोक्रेट्स ने मौजूदा सरकारी शटडाउन विवाद का मुख्य मुद्दा बनाया है। ट्रंप का यह बयान रिपब्लिकन के उस रुख को दिखाता है जिसमें उन्होंने कहा है कि वे 'ओबामाकेयर' के तहत दी जा रही सब्सिडी का विस्तार नहीं चाहते। उन्होंने कहा, हम डेमोक्रेट्स के साथ बातचीत कर रहे हैं जो स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बहुत अच्छी चीज़ें ला सकती है।
गतिरोध के बीच सीनेट में एक बार फिर दो प्रस्तावों पर मतदान
सरकारी शटडाउन के छठे दिन ट्रंप की टिप्पणी को उम्मीद की एक किरण के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, अभी भी रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स के बीच वार्ता लगभग ठप है। सीनेट में रिपब्लिकन नेता जॉन थ्यून ने कहा कि अफोर्डेबल केयर एक्ट (ACA) सब्सिडी पर आगे का रास्ता संभव है, लेकिन यह व्हाइट हाउस के फैसले पर निर्भर करेगा। दोनों खेमों के अड़े रहने से बने गतिरोध के बीच सीनेट में एक बार फिर दो प्रस्तावों पर मतदान कराया जाना है।
ये भी पढ़ें- US v Russia: राष्ट्रपति ट्रंप को पुतिन की चेतावनी, यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइलें देने से हमारे संबंध खराब होंगे
लाखों परिवारों की बीमा लागत बढ़ने की आशंका
यह भी दिलचस्प है कि रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स दोनों एक-दूसरे पर शटडाउन का दोष मढ़ रहे हैं। स्पीकर माइक जॉनसन ने कहा, बातचीत की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि प्रतिनिधि सभा ने पहले ही अस्थायी बजट पारित कर दिया है। वहीं, डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफ्रीज ने कहा कि 'अब समय है स्वास्थ्य देखभाल पर समझौता करने का।' डेमोक्रेट्स मांग कर रहे हैं कि लाखों परिवारों की बीमा लागत को कम करने वाली स्वास्थ्य सब्सिडी को तुरंत बहाल किया जाए, जबकि रिपब्लिकन इस मुद्दे को टालना चाहते हैं। जेफ्रीज ने चेतावनी दी कि प्रीमियम बढ़ने की सूचनाएं लोगों को भेजी जा रही हैं, जिससे अमेरिका में स्वास्थ्य बीमा महंगा हो जाएगा।