फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK Indian Students Threatened Park Video Viral Investigation Underway

'पार्क से हटो...': ब्रिटेन में भारतीय छात्रों को धमकी, घटना का वीडियो वायरल; जांच जारी

Fri, 16 Oct 2026 07:42 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, लंदन/वाशिंगटन।
एजेंसी, लंदन/वाशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 16 Oct 2026 07:42 AM IST
सार

ब्रिटेन में खुद को सुरक्षा समूह बताने वाले लोगों ने भारतीय छात्रों को पार्क में घेरकर धमकाया और दोबारा नहीं आने को कहा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद समूह की निंदा हो रही है। आखिर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के नाम पर भारतीय छात्रों को निशाना क्यों बनाया गया? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
UK Indian Students Threatened Park Video Viral Investigation Underway
ब्रिटेन में भारतीय छात्रों से बदसलूकी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

ब्रिटेन में खुद को विजिलेंट ग्रुप बताने वाले चेल्म्सली वुड पैट्रियट्स की खासी निंदा हो रही है। समूह के सदस्यों ने वेस्ट मिडलैंड्स के मेरिडेन पार्क में भारतीय छात्रों को घेरकर उनसे पूछताछ की और उन्हें घर वापस जाने को कहा और दोबारा वहां न आने की चेतावनी दी। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस समूह ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए रात में गश्त करने का दावा किया है। वीडियो में सदस्य भारतीय छात्रों से पूछते दिखे कि वे इंग्लैंड क्यों आए हैं। इसके जवाब में एक छात्र ने उन्हें बताया कि वह मास्टर्स डिग्री की पढ़ाई के लिए आया है और बीते दो साल से यहां रह रहा है। इसके बाद समूह के एक सदस्य ने छात्रों को दोबारा पार्क में नहीं आने की चेतावनी दी। उसने कहा, यह तुम्हारी आखिरी चेतावनी है। समूह ने बाद में तर्क दिया कि पार्क केवल बच्चों और परिवारों के लिए होने चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: टेक्सास के स्कूलों का काला सच: धक्का-मुक्की व मजाक पर मासूमों को हथकड़ी, कितने बच्चे कोर्ट हुई कोर्ट में पेशी?
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीयों, यहूदियों से बेहद नफरत करता था अमेरिकी युवक
अमेरिकी मंदिर पर हमला करने वाले पैपोराकिस के पास भारतीयों के खिलाफ ऐसे दस्तावेज मिले जिसमें भारतीय, यहूदी और अफ्रीकी-अमेरिकी लोगों को इंसान से निम्न स्तर का बताया गया था और उन्हें ज्यादा से ज्यादा संख्या में मारने की साजिश का जिक्र था। वह दक्षिण-पश्चिमी उपनगर ऑरोरा में स्थित सबसे बड़े हिंदू मंदिर श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर को निशाना बनाना चाहता था।


पैलेटाइन पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक संचार और पैपोराकिस से जुड़े एक दस्तावेज की जांच की, जिसमें श्वेत वर्चस्ववादी और चरमपंथी विचारधाराओं को व्यक्त करने वाले बयान थे, जिनमें दक्षिण एशियाई मूल के लोगों, खासकर भारतीय मूल के लोगों की हिंसा का जिक्र था। पैपोराकिस के सहकर्मी ने पुलिस में शिकायत की थी कि वह बड़े पैमाने पर गोलीबारी करने की योजना बना रहा है। एजेंसी

जाम बंदूक कैसे चलाएं, इंटरनेट पर सर्च किया : वारदात में नाकाम होने के बाद आरोपी ने इंटरनेट पर सर्च किया कि जाम बंदूक को दोबारा कैसे चलाया जाए। इसके बाद उसने अपने एक सहकर्मी को फोन करके मंदिर में लोगों को निशाना बनाने के अपने प्लान और बंदूक जाम होने की बात बताई। पुलिस ने पैपोराकिस के घर से बुलेटप्रूफ जैकेट और पेट्रोल के डिब्बे, एक मॉडिफाइड ऑटोमैटिक राइफल और करीब 300 कारतूस भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed