फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Shooting News Updates in Hindi Charlotte North Carolina police officers lost lives

US Shooting: उत्तरी कैरोलिना में गोलीबारी, तीन पुलिस अधिकारियों की मौत; रैंक- डिप्टी एयर मार्शल और टास्क फोर्स

Tue, 30 Apr 2024 06:50 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नॉर्थ कैरोलिना (अमेरिका)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नॉर्थ कैरोलिना (अमेरिका) Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 30 Apr 2024 06:50 AM IST
सार

अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में हुई गोलीबारी में तीन पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। सीएनएन ने सूत्रों के हवाले से जारी रिपोर्ट में बताया कि उत्तरी कैरोलिना के चार्लोट में एक आवास पर हुई गोलीबारी में तीन कानून प्रवर्तन अधिकारियों की जान चली गई। जिन अधिकारियों की मौत हुई उनमें एक डिप्टी यूएस मार्शल और दो स्थानीय टास्क फोर्स के अधिकारी हैं।

विज्ञापन
US Shooting News Updates in Hindi Charlotte North Carolina police officers lost lives
अमेरिकी पुलिस अधिकारी (फाइल / सांकेतिक) - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स

विस्तार

अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में गोलीबारी में तीन पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। मामले से परिचित एक सूत्र ने तीन अधिकारियों की शहादत की पुष्टि की है। हालांकि, पुलिस ने सार्वजनिक रूप से मौतों की पुष्टि नहीं की है। घटना गॉलवे ड्राइव स्थित एक आवास में घटी। अधिकारियों के अनुसार, उत्तरी कैरोलिना के चार्लोट में सोमवार दोपहर (अमेरिकी समयानुसार) कई अधिकारियों को गोली मार दी गई। चार्लोट-मेकलेनबर्ग पुलिस ने सोमवार की घटना के बाद स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया कि इलाका पूरी तरह सुरक्षित है और लोगों को अब छिपने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


यूएस मार्शल्स फ़्यूजिटिव टास्क फोर्स
एक्स पर एक पोस्ट में पुलिस ने कहा, एक संदिग्ध को मृत पाया गया। दो अन्य लोग भी घर में पाए गए, जिन्हें पुलिस ने पूछताछ के लिए पकड़ लिया है। दो अधिकारी यूएस मार्शल्स फ़्यूजिटिव टास्क फोर्स के सदस्य थे। इसमें कई एजेंसियां शामिल हैं। पुलिस विभाग के एक अन्य एक्स पोस्ट के अनुसार, चार्लोट क्षेत्र में वारंट की तामील करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी समय गोलियां चलाई गईं।
विज्ञापन


चार्लोट के मेयर ने जताया दुख
वारदात के तत्काल बाद आए बयान में पुलिस ने कहा, कई कानून प्रवर्तन अधिकारी गोलियों की चपेट में आ गए हैं। गंभीर रूप से घायल अवस्था में इन्हें अस्पताल ले भेजा गया। चार्लोट के मेयर वी लायल्स ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed