फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US senators introduce reunite immigration families bill demand raise per country family cap

US: अप्रवासी परिवारों को मिलाने वाला विधेयक पेश, प्रति देश परिवार आधारित आव्रजन सीमा बढ़ाने की मांग

Thu, 05 Dec 2024 08:20 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 05 Dec 2024 08:20 AM IST
सार

यह विधेयक डेमोक्रेटिक पार्टी के दो सांसदों मेजी के हिरोनो और टैमी डकवर्थ ने पेश किया। इस विधेयक से आव्रजन प्रणाली में पारिवारिक एकता को बढ़ावा देगा, परिवार आधारित आव्रजन बैकलॉग को कम करेगा।

विज्ञापन
US senators introduce reunite immigration families bill demand raise per country family cap
वीजा - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अमेरिकी संसद में एक विधेयक पेश किया गया है, जिसमें अप्रवासी परिवारों को मिलाने और प्रति देश परिवार आधारित आव्रजन सीमा बढ़ाने की मांग की गई है। यह विधेयक डेमोक्रेटिक पार्टी के दो सांसदों मेजी के हिरोनो और टैमी डकवर्थ ने पेश किया। इस विधेयक से आव्रजन प्रणाली में पारिवारिक एकता को बढ़ावा देगा, परिवार आधारित आव्रजन बैकलॉग को कम करेगा। मेजी हिरोनो ने इस विधेयक के साथ ही फिलिपिनो वेटरन फैमिली रि-यूनिफिकेशन एक्ट भी शामिल किया है। इस विधेयक से दूसरे विश्व युद्ध के फिलिपिनो बच्चों के लिए वीजा प्रक्रिया आसान हो जाएगी। 
विज्ञापन


'यह विधेयक पारिवारिक एकता को बेहतर करेगा'
हिरोनो ने कहा, 'वर्तमान में अमेरिकी सीनेट में सेवारत एकमात्र अप्रवासी के रूप में, मुझे हमारे देश की पारिवारिक आव्रजन प्रणाली को अपडेट करने और पारिवारिक एकता को बढ़ावा देने के लिए रीयूनिटिंग फैमिलीज़ एक्ट पेश करने पर गर्व है। यह बिल हमारी आव्रजन प्रणाली में पारिवारिक एकता को बेहतर प्राथमिकता देगा। हमें व्यापक आव्रजन सुधार की सख्त ज़रूरत है, लेकिन इस बीच, रीयूनिटिंग फैमिलीज़ एक्ट हमारे आव्रजन प्रणाली में परिवारों को फिर से जोड़ने या एक साथ रखने में मदद करने की दिशा में एक सही कदम है।' 
विज्ञापन


डकवर्थ ने कहा, 'हमारे देश की आव्रजन प्रणाली में कई खामियां हैं, इसमें बैकलॉग हैं और परिवारों को वर्षों तक अलग रखा जाता है। यह कानून परिवार-आधारित बैकलॉग को समाप्त करने में मदद करेगा। यह कानून करीबी रिश्तेदारों को वीज़ा कैप से छूट देगा और वर्तमान छूट को पति-पत्नी, 21 वर्ष से कम उम्र के अविवाहित बच्चों और कुछ कानूनी स्थायी निवासियों के माता-पिता को भी शामिल करेगा।' यह प्रति देश परिवार-आधारित आव्रजन कैप को बढ़ाएगा, जिससे भारत, चीन, मैक्सिको और फिलीपींस जैसे देशों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed