फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US senators introduce Bill to restrict birthright citizenship after donald trump executive order

US: जन्मजात नागरिकता पर रोक की मांग वाला विधेयक पेश, इससे जुड़े ट्रंप के आदेश पर अदालत लगा चुकी है रोक

Thu, 30 Jan 2025 12:49 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 30 Jan 2025 12:49 PM IST
सार

राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते दिनों एक कार्यकारी आदेश जारी कर जन्मजात नागरिकता अधिकार पर रोक लगा दी थी, लेकिन अमेरिका की एक अदालत ने राष्ट्रपति के इस आदेश को लागू करने पर रोक दिया था।

विज्ञापन
US senators introduce Bill to restrict birthright citizenship after donald trump executive order
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिकी सीनेट में एक विधेयक पेश किया गया है। इस विधेयक में अमेरिका में जन्मजात नागरिकता के अधिकार को खत्म करने की मांग की गई है। यह विधेयक सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी के तीन सांसदों ने पेश किया है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते दिनों एक कार्यकारी आदेश जारी कर जन्मजात नागरिकता अधिकार पर रोक लगा दी थी, लेकिन अमेरिका की एक अदालत ने राष्ट्रपति के इस आदेश को लागू करने पर रोक दिया था। अब इस संबंध में विधेयक लाकर जन्मसिद्ध नागरिकता के अधिकार को खत्म करने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन


विधेयक में इन आधार पर जन्मजात नागरिकता पर रोक की मांग की गई है
रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर्स लिंडसे ग्राहम, टेड क्रूज और केटी ब्रिट ने यह विधेयक पेश किया है। विधेयक में कहा गया है कि जन्मजात नागरिकता कानून का दुरुपयोग किया जा रहा है। पूरी दुनिया में अमेरिका समेत 33 देश ही हैं, जो जन्मजात नागरिकता देते हैं। विधेयक में सेंटर फॉर इमीग्रेशन स्टडीज के हवाले से बताया गया है कि साल 2023 में ही सवा दो लाख से लेकर करीब ढाई लाख बच्चों को जन्मजात नागरिकता मिली हैं।  यह अमेरिका में पैदा हुए कुल बच्चों का सात फीसदी है। 
विज्ञापन


विधेयक पेश करने वाली सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा कि अमेरिका को जन्मसिद्ध नागरिकता पर अपनी नीति बदलने की पहले ही बहुत देर हो चुकी है, क्योंकि इसका दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक उदाहरण जन्म पर्यटन का है, जिसमें चीन और अन्य देशों के अमीर लोग, अमेरिका में केवल बच्चे पैदा करने के लिए अमेरिका आते हैं, ताकि उनके बच्चे को अमेरिकी नागरिकता मिल सके। ग्राहम ने इस मामले में ट्रंप के कार्यकारी आदेश की भी तारीफ की। विधेयक में कहा गया है कि अमेरिका को अवैध अप्रवासन को अमेरिकी नागरिकता देकर पुरस्कृत नहीं करना चाहिए और लंबे समय से ऐसा ही हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
'जन्मजात नागरिकता अधिकार का हो रहा दुरुपयोग'
साल 2022 में होमलैंड सिक्योरिटी और सरकारी मामलों की समिति ने अपनी रिपोर्ट में पाया कि कई रूसी अमीर, हस्तियां और एथलीट्स भी अपने बच्चों का जन्म अमेरिका में करा रहे हैं और इसके लिए अमेरिका में बाकायदा कंपनियां काम कर रही हैं, जो अपने ग्राहकों को बताती हैं कि उन्हें एडमिशन प्रक्रिया के दौरान क्या-क्या जवाब देने हैं। विधेयक में कहा गया है कि देश की संप्रभुता की रक्षा, अवैध अप्रवासन और अमेरिकी नागरिकता के अधिकार को मजबूत बनाने के लिए जन्मजात नागरिकता अधिकार पर रोक लगाने की जरूरत है। 


संबंधित वीडियो


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed