फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Senate Republican Party blocks domestic Terrorism Bill and Gun Policy debate

अमेरिका: गोलीबारी की घटनाओं को रोकने के प्रयास को लगा झटका, सीनेट में घरेलू आतंकवाद विधेयक और बंदूक नीति पर रिपब्लिकन ने नहीं दिया साथ

Fri, 27 May 2022 03:47 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन।
पीटीआई, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 27 May 2022 03:47 AM IST
सार

सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर ने वोटिंग से पहले कहा था कि हम में से कोई भी किसी भ्रम में नहीं है, यह आसानी से पास होगा। लेकिन बिल की अस्वीकृति ने अमेरिका में बड़े पैमाने पर गोलीबारी की घटना पर रोक लगाने के प्रयास को विफल कर दिया। 

विज्ञापन
US Senate Republican Party blocks domestic Terrorism Bill and Gun Policy debate
Senate Majority Leader Chuck Schumer - फोटो : Twitter

विस्तार

अमेरिका के न्यूयॉर्क के बफेलो में कुछ दिन पहले और इसके बाद टेक्सास के उवाल्डे में बुधवार को बड़े पैमाने पर हुई गोलीबारी का जवाब देने का डेमोक्रेट का पहला प्रयास गुरुवार को सीनेट में विफल हो गया क्योंकि रिपब्लिकन ने घरेलू आतंकवाद बिल को अवरुद्ध कर दिया। इस बिल के आने से घृणा अपराधों और बंदूक सुरक्षा से जुड़े कठिन सवालों पर बहस शुरू हो जाती।

विज्ञापन


सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर ने रिपब्लिकन को घरेलू आतंकवाद बिल लाने के लिए मनाने की कोशिश की। रिपब्लिकन ने पिछले हफ्ते न्यूयॉर्क के बफेलो में एक किराने की दुकान और दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक चर्च में बड़े पैमाने पर गोलीबारी के बाद घरेलू आतंकवाद बिल लाने के लिए सदन को मंजूरी दे दी थी। उन्होंने कहा था कि यह विधेयक बातचीत का आधार बन सकता है।
विज्ञापन


सिर्फ एक रिपब्लिकन सांसद ने पक्ष में किया वोट
लेकिन इस बिल पर वोटिंग के दौरान रिपब्लिकन ने पार्टी लाइन पर इसका समर्थन नहीं किया, और यह बिल सिनेट से पास होने में विफल रहा। इसके साथ ही बंदूक सुरक्षा उपायों को लेकर सिनेट में बहस की संभावना लगभग टल गई, और फिर से बहस शुरू करने को लेकर एक संदेह पैदा हो गया। इस मामले में अब अंतिम समझौता बाइडन प्रशासन को ही करना होगा। इस बिल के लिए अंतिम वोट 47-47 रहा, जबकि बिल को पास होने के लिए 60 वोट की जरूरत थी। मेन (Maine) की सीनेटर सुसान कॉलिन्स इस बिल के पक्ष में मतदान करने वाली एकमात्र रिपब्लिकन थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शूमर ने वोटिंग से पहले कहा था कि "हम में से कोई भी किसी भ्रम में नहीं है, यह आसानी से पास होगा।" बिल की अस्वीकृति ने अमेरिका में बड़े पैमाने पर गोलीबारी की घटना पर रोक लगाने के प्रयास को विफल कर दिया। सीनेट ने बफेलो और कैलिफोर्निया में गोलीबारी का जवाब देने के लिए हिंसा के खिलाफ एक कानून लाया था, जो मतदान के दौरान संघर्ष करते हुए असामान्य स्थिति में पहुंच गया। जबकि अभी हाल ही में टेक्सास के एक प्राथमिक विद्यालय में नरसंहार की बड़ी घटना हुई, जिसमें 19 बच्चे और दो शिक्षक मारे गए।

शूमर ने कहा कि वह अगले 10 दिनों में लगभग दो सप्ताह सीनेट में द्विदलीय बातचीत करेंगे, और हमारी कोशिश होगी कि कांग्रेस एक समझौता विधेयक तैयार करे जो 50-50 वोटों के साथ सीनेट से पारित कर सके। हालांकि यहां जरूरी 60 वोटों को दूर करने की आवश्यकता होगी क्योंकि लंबे समय तक भाषण जैसी कार्रवाई जो तकनीकी रूप से आवश्यक प्रक्रियाओं का उल्लंघन नहीं करते हुए सिनेट में प्रगति को बाधित करती है, इस पर काबू पाने की जरूरत है।



बता दें कि द्विदलीय समूह (दो राजनीतिक दलों के समझौते या सहयोग को शामिल करना जो आमतौर पर एक दूसरे की नीतियों का विरोध करते हैं) सीनेटरों का एक छोटा समूह है, जो वर्षों से बंदूकों पर कानून बनाने की मांग करते रहे हैं। बुधवार को हुई टेक्सास की घटना से इनके बीच हड़कंप मच गया। लेकिन अब तक, रिपब्लिकन के बीच बंदूकों पर कानून को लेकर बड़े बदलावों के लिए बहुत कम इच्छाशक्ति दिखाई दी है। शूमर ने किसी समझौते पर पहुंचने को लेकर डेमोक्रेट्स के बीच भी गहरे संशय होने की बात को स्वीकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed