{"_id":"67ca5b5e9bc36987df0e7778","slug":"us-senate-new-bill-seeks-to-tackle-the-flow-of-fentanyl-from-china-and-mexico-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: चीन और मेक्सिको से अमेरिका में आने वाले फेंटानिल ड्रग को रोकने की तैयारी, सीनेट में नया विधेयक पेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: चीन और मेक्सिको से अमेरिका में आने वाले फेंटानिल ड्रग को रोकने की तैयारी, सीनेट में नया विधेयक पेश
Fri, 07 Mar 2025 09:18 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 07 Mar 2025 09:18 AM IST
सार
विधेयक में मांग की गई है कि चीन द्वारा नियंत्रित निकाय, जैसे बैंक आदि, जो फेंटानिल ड्रग की तस्करी में शामिल पाए जाते हैं, उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
अमेरिकी सीनेट में प्रस्ताव पेश
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी सीनेट में एक नया विधेयक पेश किया गया है, जिसमें फेंटानिल ड्रग के खतरे से निपटने के उपायों बताए गए हैं। विधेयक में कहा गया है कि चीन और मेक्सिको से अमेरिका में फेंटानिल ड्रग की तस्करी होती है। गौरतलब है कि इसी वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन और मेक्सिको पर टैरिफ लगाया था। राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन और मेक्सिको से फेंटानिल के मुद्दे पर कार्रवाई करने की मांग की थी।
चीन पर लगाए गंभीर आरोप
विधेयक में मांग की गई है कि चीन द्वारा नियंत्रित निकाय, जैसे बैंक आदि, जो फेंटानिल ड्रग की तस्करी में शामिल पाए जाते हैं, उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही विधेयक में अमेरिकी सरकार से मांग की गई है कि वह ड्रग बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायनों को ट्रैक करे। यह विधेयक सीनेटर जिम रीस और सीनेटर जीन शाहीन ने पेश किया। रीस ने कहा कि अमेरिका में फेंटानिल की तस्करी का सबसे बड़ा स्त्रोत चीन है और मेक्सिको के ड्रग कार्टेल के जरिए यह ड्रग अमेरिका में सप्लाई की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चीन की सरकार के इशारे पर यह सब हो रहा है।
चीन ने आरोपों को नकारा
रीस ने कहा कि अमेरिका में हर साल एक लाख अमेरिकी लोग फेंटानिल की वजह से मर रहे हैं और अमेरिका की दक्षिणी सीमा से इसकी तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है। वहीं सीनेटर शाहीन ने कहा कि अमेरिका को हर उस औजार का इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे फेंटानिल ड्रग की तस्करी रुक सके। वहीं चीन ने अमेरिका के आरोपों को खारिज किया है और अमेरिकी सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। साथ ही चीन ने ये भी कहा कि उन्होंने फेंटानिल ड्रग की तस्करी रोकने के लिए अपने उपाय सख्त किए हैं।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो