फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Senate confirms Radha Iyengar Plumb as Dy Under Secretary of Defense

Radha Iyengar Plumb: भारतीय-अमेरिकी राधा अयंगर प्लंब बनी उप रक्षा सचिव, सीनेट ने की पुष्टि

Wed, 19 Apr 2023 12:59 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 19 Apr 2023 12:59 AM IST
सार

धा अयंगर प्लंब वर्तमान में रक्षा उप सचिव के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में सेवारत हैं और उन्हें जून 2022 में पेंटागन के शीर्ष पद के लिए नामांकित किया गया था।

विज्ञापन
US Senate confirms Radha Iyengar Plumb as Dy Under Secretary of Defense
राधा आयंगर - फोटो : Twitter

विस्तार

भारतीय-अमेरिकी राधा अयंगर प्लंब को उप रक्षा सचिव के रूप नियुक्त किया है। इसकी पुष्टि अमेरिकी सीनेट ने की है। सीनेट ने आज राधा अयंगर प्लंब की रक्षा के उप अवर सचिव के लिए मतदान किया। वह 68-30 के वोट से जीतीं। 

विज्ञापन


इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने राधा अयंगर प्लंब ‘डिफेंस फॉर ऐक्विजिशन एंड सस्टेनमेंट’ के उप अवर सचिव के पद के लिए नामित किया था। वह वर्तमान में रक्षा उप सचिव के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में सेवारत हैं और उन्हें जून 2022 में पेंटागन के शीर्ष पद के लिए नामांकित किया गया था।
विज्ञापन


चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में अपनी नियुक्ति से पहले, राधा गूगल में विश्वास एवं सुरक्षा के लिए अनुसंधान एवं अंतर्दृष्टि की निदेशक थीं और व्यापार विश्लेषण, डाटा विज्ञान तथा तकनीकी अनुसंधान संबंधित टीम का नेतृत्व करती थीं। वह फेसबुक में ग्लोबल हेड ऑफ पॉलिसी एनालिसिस के रूप में भी सेवाएं दे चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने रक्षा मंत्रालय, ऊर्जा मंत्रालय और व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर कई वरिष्ठ पदों पर भी अपनी सेवाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed