फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Secretary of State: Trump's Middle East Trip Laid the Foundation for Peace Efforts After Historic Agreement

US: 'राष्ट्रपति की पहल ने बदला मध्य पूर्व का समीकरण'; रूबियो ने की ट्रंप की तारीफ, कहा- गाजा में आएगी शांति

Fri, 10 Oct 2025 01:18 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 10 Oct 2025 01:18 AM IST
सार

अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप की मध्य पूर्व यात्रा और संयुक्त राष्ट्र में ऐतिहासिक बैठक ने हालिया शांति प्रयासों की नींव रखी, जिसमें अरब और मुस्लिम बहुल देशों ने समर्थन किया।

विज्ञापन
US Secretary of State: Trump's Middle East Trip Laid the Foundation for Peace Efforts After Historic Agreement
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो ने हाल ही में कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति की मध्य पूर्व यात्रा और कूटनीतिक पहल के बिना हालिया शांति प्रयास संभव नहीं हो पाते। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप की यात्रा के दौरान क्षेत्रीय साझेदारों के साथ व्यक्तिगत और घनिष्ठ संबंध बने, जिसने सभी आगे की कूटनीतिक उपलब्धियों की नींव रखी।

विज्ञापन


रुबियो ने कहा कि यह मोड़ करीब एक महीने पहले आया, जब संयुक्त राष्ट्र में ऐतिहासिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सिर्फ अरब देशों को ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के मुस्लिम बहुल देशों को भी शामिल किया गया, जिसमें इंडोनेशिया और पाकिस्तान भी थे। इस गठबंधन ने ट्रंप की शांति योजना के पीछे समर्थन जुटाया। इसके बाद अगले सोमवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने इस्राइल के प्रधानमंत्री से मुलाकात की और इस योजना को प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Nepal: नेपाल में 18 ‘जेन जेड’ प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी, केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी की मांग पर मचा बवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप-नेतन्याहू को फोन कर PM मोदी ने गाजा में शांति पर दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की है। उन्होंने गाजा में शांति समझौते की बधाई देते हुए ट्रंप की शांति योजना को ऐतिहासिक बताया। दोनों नेताओं के बीच भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर भी चर्चा हुई। पीएम मोदी ने नेतन्याहू को भी फोन किया। बता दें कि इस्राइली सरकार की ओर से समझौते के अनुमोदन के बाद गाजा में योजना पूरी तरह लागू हो जाएगी।

पश्चिम एशिया के लिए ट्रंप की शांति योजना पर समझौते का स्वागत: मोदी
इससे पहले प्रधानमंत्री ने बृस्पतिवार की सुबह भी पश्चिम एशिया में शांति बहाली के लिए किए गए समझौते का स्वागत किया था। ट्रंप की शांति योजना के पहले चरण पर हुए समझौते के तहत इस्राइल और हमास ने गाजा में लड़ाई रोकने का फैसला किया है। यह समझौता दो साल से जारी विनाशकारी युद्ध को समाप्त करने की शुरुआत माना जा रहा है। पिछले कुछ महीनों से इसके लिए प्रयास किए जा रहे थे। अब समझौते को लागू करने पर बनी सहमति को सबसे बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।


ये भी पढ़ें:- US-Iran Ties: ट्रंप का बड़ा बयान- अगर ईरान के पास परमाणु हथियार होते तो शांति समझौता संभव नहीं होता

20 जीवित बंधकों को रिहा करेगा हमास
हमास इस सप्ताहांत सभी 20 जीवित बंधकों को रिहा करेगा, जबकि इस्राइली सेना गाजा के अधिकांश हिस्से से पीछे हटना शुरू करेगी। हालांकि कई सवाल अभी भी बने हुए हैं, लेकिन इस समझौते से ऐसा लगता है कि दोनों पक्षों ने युद्ध समाप्त करने की दिशा में महीनों में सबसे ज्यादा प्रगति की है। दो साल के युद्ध में हजारों फिलिस्तीनियों की जानें गई हैं, गाजा का अधिकांश हिस्सा तबाह हो गया है और मध्य पूर्व में अन्य संघर्ष भी भड़के हैं।

यह समझौता मिस्र में कई दिनों की वार्ता के बाद हुआ, जो ट्रंप समर्थित शांति योजना पर आधारित थी। ट्रंप की उम्मीद है कि इससे अंततः स्थायी शांति स्थापित होगी और क्षेत्र में दीर्घकालिक स्थिरता आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed