फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Secretary of state marco rubio El Salvador accept US deportees any nationality violent America criminals

US: अवैध अप्रवासियों और खतरनाक अपराधियों को लेने के लिए तैयार हुआ अल सल्वाडोर, अमेरिका के साथ किया समझौता

Tue, 04 Feb 2025 11:10 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 04 Feb 2025 11:10 AM IST
सार

मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका के खतरनाक अपराधी, फिर चाहे वे अमेरिका के ही नागरिक क्यों न हों, उन्हें भी अल सल्वाडोर निर्वासित किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
US Secretary of state marco rubio El Salvador accept US deportees any nationality violent America criminals
Donald Trump - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपने एक बयान में बताया है कि अल सल्वाडोर ने अमेरिका की पेशकश स्वीकार कर ली है, जिसके तहत अमेरिका के विभिन्न देशों के अवैध अप्रवासियों और खतरनाक अपराधियों को अल सल्वाडोर भेजने का रास्ता साफ हो गया है। मार्को रुबियो ने कहा कि अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नईब बुकाले ने सभी अवैध अप्रवासियों और जेलों में बंद खतरनाक अमेरिकी अपराधियों को उनके देश भेजने की मंजूरी दे दी है। मार्को रुबियो ने इसे शानदार समझौता बताया और कहा कि अमेरिका के खतरनाक अपराधी, फिर चाहे वे अमेरिका के ही नागरिक क्यों न हों, उन्हें भी अल सल्वाडोर निर्वासित किया जा सकेगा। 
विज्ञापन


अल सल्वाडोर में ही हो रहा समझौते का विरोध
अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नईब बुकाले से जब इस समझौते को लेकर सवाल किया गया था तो एक दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि वे इसे अंतिम रूप दे रहे हैं। यह एक व्यापक समझौता होगा और न सिर्फ अमेरिका और अल सल्वाडोर बल्कि पूरे लैटिन अमेरिका में इस समझौते की मिसाल दी जाएगी। अब मार्को रुबियो ने कहा है कि बुकाले ने समझौते को अपनी मंजूरी दे दी है। हालांकि समझौते के तहत अल सल्वाडोर को क्या मिलेगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। अल सल्वाडोर में इस कथित समझौते का विरोध भी हो रहा है और वहां की विपक्षी पार्टियां इसे लेकर सरकार को आगाह कर रही हैं कि यह समझौता अल सल्वाडोर को ऐसी जगह में बदल देगा, जहां अमेरिका अपना कचरा फेंकेगा। 
विज्ञापन


अवैध अप्रवासियों को अमेरिका से किया जा रहा निर्वासित
डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद संभालने के साथ ही अवैध आव्रजन को रोकने और अवैध अप्रवासियों को उनके देश निर्वासित करने का आदेश पारित कर दिया था। आदेश के तहत अमेरिका से बड़ी संख्या में अवैध रूप से रह रहे लोगों को निर्वासित भी किया जा रहा है। कई लैटिन अमेरिकी देशों में अमेरिकी सेना के विमान पहुंचे हैं, जिनमें अवैध अप्रवासी सवार थे, जिन्हें ट्रंप सरकार द्वारा अमेरिका से निर्वासित किया गया। अवैध आव्रजन पर रोक के लिए ट्रंप प्रशासन ने कनाडा और मेक्सिको पर टैरिफ लगाने का भी एलान किया है। अमेरिका की इस सख्ती का असर दिख भी रहा है क्योंकि मेक्सिको ने सीमा पर अवैध आव्रजन रोकने के लिए सेना तैनात कर दी है। जिसके बाद अमेरिका ने भी मेक्सिको पर टैरिफ लगाने के फैसले को कुछ दिनों के लिए टाल दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed