फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Secretary of State Antony Blinken stressed America's commitment during his visit to Israel

Israel: 'मानवता का रखा जाए ध्यान', इस्राइल दौरे पर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कही यह बात

Fri, 03 Nov 2023 10:06 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 03 Nov 2023 10:06 PM IST
सार

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इस्राइल का दौरा किया । यहां उन्होंने इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात की। बैठक में उन्होंने अमेरिका की प्रतिबद्धता को बताया है। उन्होंने कहा, न केवल नागरिकों की सुरक्षा होनी चाहिए बल्कि वेस्ट बैंक में भी फलस्तीनियों के खिलाफ उकसावे और चरमपंथी हिंसा को भी रोका जाना चाहिए। 

विज्ञापन
US Secretary of State Antony Blinken stressed America's commitment during his visit to Israel
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (फाइल फोटो) - फोटो : twitter.com/SecBlinken

विस्तार

हमास-इस्राइल के बीच भीषण युद्ध जारी है। इस्राइली सेना लगातार हमास के ठिकानों को निशाना बना रहा है। इसी बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इस्राइल दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात की। बैठक में उन्होंने अमेरिका की प्रतिबद्धता को बताया है। उन्होंने कहा, न केवल नागरिकों की सुरक्षा होनी चाहिए बल्कि वेस्ट बैंक में भी फलस्तीनियों के खिलाफ उकसावे और चरमपंथी हिंसा को भी रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति बाइडन ने लगातार इस्राइल को अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के मुताबिक काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। साथ ही उन्होंने कहा, गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने की जरूरत है। 
विज्ञापन


इस्राइली प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान जारी करते हुए कहा, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन युद्ध शुरू होने के बाद तेल अवीव के किरया में तीसरी बार मिल रहे हैं। इस्राइली दौरे में ब्लिंकन राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से भी मुलाकात की।  
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश विभाग ने बयान में कहा, इस्राइल में ब्लिंकन अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के अनुरूप आतंकवाद के खिलाफ इस्राइल के बचाव के अधिकार के लिए अमेरिकी समर्थन दोहराएंगे और इस्राइल, वेस्ट बैंक और गाजा में अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा के प्रयासों पर चर्चा करेंगे। बयान के मुताबिक, ब्लिंकन बंधकों की तत्काल रिहाई सुनिश्चित करने, फलस्तीनी नागरिकों को वितरण के लिए गाजा में प्रवेश करने वाली मानवीय सहायता की गति और मात्रा बढ़ाने और संघर्ष को फैलने से रोकने के लिए भी काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य पूर्व और एशिया के पांच देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले, ब्लिंकन ने हमास के साथ चल रहे युद्ध में इस्राइल के लिए अमेरिकी समर्थन दोहराया। उन्होंने कहा कि जबकि इस्राइल को अपनी रक्षा करने का अधिकार है। हालांकि, एक लोकतंत्र के रूप में नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed