{"_id":"65c9a94a0c344cb46b0077d8","slug":"us-secretary-of-defence-lloyd-j-austin-hospitalized-deputy-assumes-duties-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन अस्पताल में भर्ती, जानें अब कौन संभाल रहा उनकी जिम्मेदारियां","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन अस्पताल में भर्ती, जानें अब कौन संभाल रहा उनकी जिम्मेदारियां
Mon, 12 Feb 2024 10:52 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 12 Feb 2024 10:52 AM IST
सार
ऑस्टिन को रविवार की दोपहर 2:30 बजे वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में स्थानांतरित किया गया था। एक्स पर पैट राइडर ने बताया कि 11 फरवरी को 4:55 बजे उन्होंने कार्यालय के कार्यों को उप रक्षा मंत्री कैथलीन हिक्स को सौंप दिया।
विज्ञापन
लॉयड ऑस्टिन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड जे ऑस्टिन को ब्लैडर की समस्या होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी जिम्मेदारियों को उप रक्षा मंत्री को सौंपा गया है। पेंटागन के प्रेस सचिव मेजर जनरल पैट राइडर ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
उप रक्षा सचिव संभालेंगी रक्षा सचिव की जिम्मेदारियां
ऑस्टिन को रविवार की दोपहर 2:30 बजे वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में स्थानांतरित किया गया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पेंटागन के प्रेस सचिव मेजर जनरल पैट राइडर ने कहा, रक्षा मंत्री लॉयड जे ऑस्टिन को उनके सुरक्षा बलों के साथ वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया है। वह अभी भी अस्पताल में ही है और अपना इलाज करा रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा, 11 फरवरी को लगभग 4:55 बजे उन्होंने कार्यालय के कार्यों को उप रक्षा मंत्री कैथलीन हिक्स को स्थानांतरित कर दिया। फिलहाल रक्षा मंत्री के कार्यालय की जिम्मेदारियां कैथलीन हिक्स संभाल रहीं है। इसकी सूचना ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष को दी गई है। पेंटागन ने बताया कि मौजूदा स्थिति के बारे में उप रक्षा मंत्री और ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ दोनों को बताया गया है। उनके अलावा सभी सांसदों को इसके बारे में सूचित किया गया है।
विज्ञापन
ऑस्टिन के स्वास्थ्य के बारे में जल्द मिलेगा अपडेट
मेजर जनरल पैट राइडर ने कहा कि ऑस्टिन के स्वास्थ्य से संबंधित अपडेट उचित समय पर बताया जाएगा। बता दें कि पिछले साल दिसंबर में ऑस्टिन को प्रोस्टेट कैंसर के लिए एक मिनिमम इनवेसिव सर्जिकल प्रक्रिया से गुजरना पड़ा था। इसके कारण उनके ब्लैडर में समस्या उत्पन्न हुई थी।
एक जनवरी को उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद जनता को देर से इसकी सूचना देने पर लोगों ने प्रदर्शन किया। ऑस्टिन ने इसके लिए राष्ट्रपति जो बाइडन से माफी मांगी और जनता के सामने अपने कैंसर का खुलासा करने में अपनी विफलता स्वीकार की।