फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us says India is an important partner of the United States in number of spaces including trade cooperation

US: भारत-चीन की स्थिति पर यूएस की पैनी नजर, दोभाल के दौरे से पूर्व अमेरिका बोला- भारत एक अहम साझेदार

Fri, 27 Jan 2023 06:12 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, वाशिंगटन
एएनआई, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 27 Jan 2023 06:12 AM IST
सार

वेदांत पटेल ने भारत और अमेरिका के बीच प्रौद्योगिकी सहयोग के भविष्य पर कहा कि भारत व्यापार सहयोग, सुरक्षा सहयोग और तकनीकी सहयोग सहित कई क्षेत्रों में अमेरिका का एक महत्वपूर्ण भागीदार है।

विज्ञापन
us says India is an important partner of the United States in number of spaces including trade cooperation
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल की अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन समेत शीर्ष नेतृत्व से वार्ता के लिए एक अहम दौरे पर वशिंगटन पहुंचने से पहले बाइडन प्रशासन ने कहा कि अमेरिका के लिए भारत एक बेहद महत्वपूर्ण साझेदार है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप-प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा, भारत कई क्षेत्रों में अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण भागीदार है, जिसमें व्यापार क्षेत्र भी शामिल है।

विज्ञापन


बाइडन प्रशासन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत-अमेरिकी साझेदारी में सुरक्षा सहयोग भी शामिल है। इसके अलावा तकनीकी सहयोग भी इसका हिस्सा है। वेदांत पटेल ने कहा कि वह आगामी बैठकों के मद्देनजर इस पर अधिक जानकारी नहीं देना चाहेंगे। उन्होंने कहा, भारत-अमेरिका संबंध हमारे लिए निश्चित रूप से बहुत महत्वपूर्ण हैं। इससे पहले अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने भारत के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर कहा कि भारत की परिवर्तनकारी यात्रा में अमेरिका उसका अहम सहयोगी रहा है। संधू ने भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना और सांसद थानेदार के साथ यहां भारतीय समुदाय के लोगों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। उन्होंने कहा, दोनों देशों के बीच वैश्विक व्यापक रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है। इसमें स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छ ऊर्जा, सुरक्षा, शिक्षा, प्रौद्योगिकी सहित सभी क्षेत्रों में आपसी आदान-प्रदान शामिल है। 
विज्ञापन


भारत-चीन सीमा पर अमेरिका कर रहा निगरानी
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा है कि हम भारत और चीन सीमा पर संघर्षों के संबंध में हालात पर लगातार निगरानी कर रहे हैं। हालांकि हमें यह सुनकर खुशी हुई है कि दोनों देश पिछले साल दिसंबर में पीछे हट गए हैं। पटेल ने कहा कि पीछे हटने की कार्रवाई से अमेरिका राहत महसूस कर रहा है। पटेल ने दोनों देशों के रिश्तों पर बोलते हुए भारत को कई जगहों पर अमेरिका का एक अहम सहयोगी बताया। उन्होंने कहा कि व्यापार सहयोग, सुरक्षा सहयोग और तकनीकी सहयोग सहित कई क्षेत्रों में भारत निश्चित ही अमेरिका का एक प्रमुख साझेदार रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार बढ़ रहा भारत का कद : यूएन
दरअसल, वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत का कद लगातार बढ़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक-सामाजिक मामलों के विभाग में आर्थिक विश्लेषण और नीति खंड की वैश्विक आर्थिक निगरानी शाखा के प्रमुख हामिद राशिद ने ''''विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएं 2023'''' रिपोर्ट पेश करने के दौरान भी इस बात को माना। उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत फिलहाल एक आकर्षक स्थल है और अगले साल 6.7 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि दर हासिल करने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। यह वृद्धि दर जी-20 सदस्य देशों की तुलना में काफी ऊंची है।

अमेरिकी सांसदों की भारत को गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं
भारत के 74वें गणतंत्र दिवस पर भारतवंशियों और भारतीयों को बधाई देते हुए शीर्ष अमेरिकी सांसदों ने कहा कि भारत प्रशांत क्षेत्र में एक करीबी साझेदार है और दोनों देशों के बीच साझेदारी के लिए संस्थागत सहयोग मजबूत करना अहम है। सीनेट इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष सीनेटर मार्क वार्नर ने कहा, प्रशांत क्षेत्र में इस तरह की एक करीबी भागीदार का आभारी हूं। सीनेट की विदेश मामलों से जुड़ी समिति के अध्यक्ष सीनेटर बॉब मेनेंडेज ने कहा, स्वतंत्रता, लोकतंत्र तथा सुरक्षा को बेहतर करने और संबंधित संस्थानों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता अमेरिका-भारत साझेदारी के लिए महत्वपूर्ण है। विदेश मंत्रालय के दक्षिण व मध्य एशिया ब्यूरो ने ट्वीट किया, भारत के संविधान का जश्न मनाने में आज हम आपके साथ हैं। आगे भी साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।


दक्षिण अफ्रीका अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत से साझेदारी में सक्षम
नवनियुक्त महावाणिज्यदूत महेश कुमार ने जोहानिसबर्ग में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में कहा कि दक्षिण अफ्रीका में अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत के साथ साझेदारी करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाएं तलाश रहे हैं, जिनमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और शिक्षा भी शामिल हैं। उन्होंने भारत की गत 73 वर्षों की उपलब्धियां भी इस मौके पर साझा कीं। कुमार ने कहा कि भारत-दक्षिण अफ्रीका विश्व राजनीति में ‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज उठाने के लिए एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं। हम विश्व शांति और वैश्विक समृद्धि के सूत्रधार बनने की क्षमता रखते हैं। इस दौरान प्रवासी सम्मान से सम्मानित तीन विजेताओं ने दोनों देशों के संबंधो पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed